कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने ली समीक्षा बैठक

बीजापुर (गंगा प्रकाश)-बीजापुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विभाग से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए जिले के किसानों से उनके आयमूलक गतिविधियों को जानकर खुशी जाहिर की वहीं उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर ने किसानों के आय बढ़ाने जिले के भौगोलिक वातावरण के अनुसार फसलों का चयन करने की बात कही। कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य मूल रूप से किसानों का राज्य है कृषि का तात्पर्य केवल धान के फसल तक सीमित नहीं है बल्कि बस्तर संभाग के भौगोलिक वातावरण के आधार पर चाय, कॉफी, रेशम, कोसा, लाख उत्पादन, मत्स्य पालन सहित बटेर, कड़कनाथ, बकरी पालन, अंडा उत्पादन जैसे अन्य गतिविधियों के माध्यम से किसानों और महिला स्व सहायता समूह, गौठान समिति एवं ग्रामीणों को आजीविका उपलब्ध कराकर उनके आमदनी में निरंतर बढ़ोतरी की जा सकती है। प्रदेश के मुखिया भूपेंद्र बघेल के मनसा अनुसार किसानों को भौगोलिक क्षेत्रों के अनुरूप जिस भी फसल की उत्पादन जहां भी होता है वहां के किसानों को अनुकूल फसल लेने उनके आय में वृद्धि करने का प्रयास विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला, बैठक में जिले भर के कृषि उद्यानिकी, मत्स्य पालन किसानों ने बैठक में भाग लेकर विभागीय योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं आजीविका मूलांक गतिविधियों से अवगत कराया और अपनी छोटी बड़ी मांग एवं समस्या को भी रखा। कुछ किसानों की सिंचाई तो किसी ने प्रशिक्षण, चेक डैम, कुआं निर्माण जैसे मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया, वही सुरेंद्र शर्मा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मत्स्य विभाग द्वारा बनाए जाने वाले निजी तलाब, अन्य योजनाएं, स्प्रिंकलर, मल्चिंग वितरण, पशु बधियाकरण, पशु टीकाकरण,गौठानों,आजिविकामूलक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए, पशु बधियाकरण लक्ष्य से अधिक करने, नया फिश हैचरी निर्माण कर मत्स्य कृषकों को मछली बीज प्रदाय करने, सामूहिक बारिश से किसानों की आर्थिक गति मिलने जैसे विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों का उत्साहवर्धन कर कृषि के क्षेत्रों में विकास और किसानों को सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र को जिले में अत्यधिक मांग होने की स्थिति के कारण बटेर उत्पादन एवं कड़कनाथ मुर्गा का उत्पादन के निर्देश दिए। वही उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर ने कोशंभ वृक्ष की बहुतायत को देखते हुए लाख उत्पादन को भी प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए विभाग वार कृषि संबंधित विभागों नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी, उद्यानिकी मत्स्य विभाग, कृषि विभाग कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित योजनाओं की प्रगति लाभान्वित किसानों की स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने कृषि विज्ञान केंद्र से तैयार हर्बल गुलाल अतिथियों को भेंट कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बैठक में प्राप्त निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुरूप कृषि के क्षेत्र में हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। वही डीएफओ अशोक पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू ने विभाग वार योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। अतिथियों सहित जिले भर के आए कृषक को एवं अधिकारी कर्मचारियों को जनसंपर्क विभाग से प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं पर आधारित पुस्तक, ब्राउसर, कैलेंडर एवं मासिक पत्रिका, जन मन का वितरण किया गया। अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि विनोद वर्मा, एसडीएम बीजापुर पवन कुमार प्रेमी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज्य सहित कृषि विभाग के उपसंचालक पीएस कुशरे, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक मांगीलाल बकोदिया सहित पशुधन उद्यानिकी छत्तीसगढ़ राज्य कंपनी के कार्यपालन अभियंता डीआर उर्वशी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version