मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ जिले के सभी विकासखंडों में खुले निःशुल्क स्वामी आत्मानंद कोचिंग सेंटर

बच्चों को जिले में ही रहकर प्रतिष्ठित संस्थान ऐलन इंस्टीट्यूट से मेडिकल और इंजीनियरिंग के कोचिंग की मिलेगी सुविधा

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के स्कूली बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की नवाचारी ‘स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना‘ का विगत दिवस अपने निवास कार्यालय से ऑनलाईन शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों और चार शहरों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। गरियाबंद जिले के पांचों विकासखंडों गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर एवं देवभोग में स्वामी आत्मानंद कोचिंग सेंटर का  मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा वर्चुअल उद्घाटन  किया गया। जिले में नीट और जेईई में प्रत्येक ब्लाक में 100 सीट आबंटित है। अभी तक जिले के कुल 500 सीटों के विरुद्ध 700 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनकी मेरिट सूची तैयार कर बच्चों का एडमिशन किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना संचालन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम एवं ऐलन कैरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के मध्य समझौता किया गया है। इससे बच्चों को नीट जेईई कोचिंग के लिए प्रतिष्ठित संस्थान ऐलन इंस्टीट्यूट से निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। संस्था के शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से जिले के बच्चों को कोचिंग प्रदान करेंगे। इससे बच्चे जिले में ही रहकर उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण तरीके से मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग ले पाएंगे। इस दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गरियाबंद में वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े स्कूली बच्चों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए योजना के प्रति खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने में अहम साबित होगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में बच्चों के कैरियर निर्माण के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि निकट भविष्य में पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की सर्वसुविधा युक्त बेहतर ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था भी हम सभी विकासखण्डों में करेंगे।
       कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इस योजना के तहत हमने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए कोचिंग के साथ-साथ शिक्षकों की समुचित व्यवस्था की है। एक कोचिंग सेंटर में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिए अलग-अलग नोडल शिक्षक चिन्हांकित कर लिए गए है। कोचिंग सेंटरों में अध्यापन कार्य का नियमित अवलोकन किया जाएगा और पालकों का फीडबैक भी लिया जाएगा ऑनलाईन कक्षाओं में टू-वे संवाद रहेगा अर्थात् विद्यार्थी विषय शिक्षकों से प्रश्न पूछ सकेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों का लगातार आंकलन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ आलोक शुक्ला ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के संबंध में बताया कि प्रदेश के 146 विकासखंड और चार शहरों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर को इंटरनेट कनेक्शन और कम्प्यूटर से जोड़ दिया गया है। यहां कक्षा 12वीं में गणित एवं जीव विज्ञान संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। यह निःशुल्क कोचिंग हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए दी जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version