गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। अपनी विशेषता के कारण भारतीय योग अब भारत सहित पूरे विश्व में तेजी से अपनाया जा रहा है। इस तारतम्य में आगामी शुक्रवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले के सभी अमृत सरोवरों के तट पर भी किया जायेगा। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में पूरे जिले में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीमती यादव ने बताया कि राज्य स्तर से इस आयोजन के लिए दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए जनपद पंचायतों को आवश्यक गतिविधियां करने के लिए रूपरेखा प्रेषित की गई है।


उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ मनरेगा के पंजीकृत श्रमिक अमृत सरोवरों के तट पर योग के सामान्य आसन, प्राणायाम और ध्यान आदि के सहज क्रियाओं का अभ्यास करेंगे। इसके लिए मार्गदर्शिका जारी की गई है। नागरिकों को योग के लाभ का महत्व बताते हुए उन्हें योग के प्रतिदिन अभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य लोगों को योग के प्रयोग से आम जीवन में निरोगी रहने और स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करना है।

बारिश के पूर्व सभी मिट्टी कार्यों का मूल्यांकन एवं सत्यापन के लिये निर्देश जारी

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम को अमृत सरोवरों के तट पर आयोजन किया जाना है और यदि बारिश हो जाती है तो यह आयोजन ग्राम पंचायत भवन या गांव में उपलब्ध सार्वजनिक भवनों में भी किया जा सकता है। इसके साथ ही बारिश के मद्देनजर सभी मिट्टी कार्यों के त्वरित मूल्यांकन एवं सत्यापन के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बारिश के बाद मिट्टी कार्यों के मूल्यांकन सत्यापन में दिक्कत हो सकती है इसलिए सभी मिट्टी कार्यों खासकर अमृत सरोवरों और डबरी आदि के कार्यों में मिट्टी का मूल्यांकन शीघ्र पूरा कराने को कहा गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version