गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर अकाश छिकारा ने पाठकों की सुविधा के लिए विशेष पहल करते हुए पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की है। जिले में अभियान लगातार जारी है। जिलेवासी अभियान में भाग लेकर लगातार पुस्तक दान कर रहे हैं। जिले में अभी तक 95 से अधिक लोग 1725 से अधिक किताबें दान कर चुके हैं। लोग लगातार प्रोत्साहित होकर किताब दान कर रहे हैं। इसी तारतम्य में बुधवार को अपर कलेक्टर अविनाश भाई जिला कोषालय अधिकारी बीके तिवारी कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अशोक पांडे खेल अधिकारी श्याम चंद्राकर अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने संकलनकर्ता को प्रदान की इनमें शैक्षणिक ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन सहित विभिन्न प्रकार की लगभग 50 किताबें थी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने पास रखे हुए पढ़ने योग्य पुरानी किताबों को दान करने की अपील की। जिसे लाइब्रेरी में रखकर जरूरतमंद लोगों को पढ़ने के लिए दिया जा सके।
There is no ads to display, Please add some
