गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिला गरियाबंद में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 सितम्बर 2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छता की थीम स्वच्छता ही सेवा का प्रारंभ किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के समस्त ग्रामों में सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता रैली, पौधारोपण, जल स्त्रोतों का श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई इत्यादि चरणबध्द तरीके से किया जावेगा, इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं, स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधि एवं आम जनों से भी स्वच्छता के कार्य में आगे आकर सहयोग करने का आग्रह किया गया है। इस अवधि में समस्त ग्राम पंचायतों को स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से आम लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार किया जावेगा। इस अभियान की अवधि में आम पात्र ग्रामीण जिनकों पूर्व में शौचालय का लाभ किसी भी योजना से नहीं मिला है अथवा ऐसे नये परिवार जिनके घर में शौचालय नहीं है एवं ऐसे परिवार जो स्वयं से शौचालय बनाने में सक्षम नहीं है वो व्यक्तिगत शौचालय के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से अपने-अपने जनपदों में आवेदन कर सकते है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामों में कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण शेड के निर्माण में गति लाकर उसे भी पूर्ण कराया जाना है तथा 02 अक्टूबर तक अधिक से अधिक ग्रामों को ओ.डी.एफ. प्लस की श्रेणी में लाया जाना है।
जिले में प्रारंभ हो गया है स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक चलेगा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
