गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामगांव में जीवनदीप समिति साधारण सभा की बैठक पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। साधारण सभा के सदस्य के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच अरुण कुमार सिन्हा, जनपद सदस्य राज बाई दीवान व मितानिन उपस्थिति रही। बैठक में चिकित्सा अधिकारी अमन विश्वास द्वारा पूर्व बैठक पालन प्रतिवेदन रखा गया उसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्या को देखते हुए इनवर्टर एवं बैटरी क्रय किए जाने का प्रस्ताव किया गया जिससे लाइट बंद होने पर भी हॉस्पिटल का कार्य नहीं रुके लैब संचालन के लिए लैब टेक्नीशियन मानदेय राशि 3500 का संधारण कर प्रस्ताव किया गया। फायर सेफ्टी सिलेंडर क्रय करने का प्रस्ताव किये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सामग्री रखने के लिए बड़ा ट्रंक क्रय करने का प्रस्ताव किया। नेत्र सहायक कक्ष में क्षेत्र आइना एवं एक्सामिनेशन टेबल का क्रय करने का प्रस्ताव किया। रिसेप्शन पूछताछ केंद्र में एल्युमिनियम सेक्शन लगाने का प्रस्ताव किया गया। चिकित्सा कक्ष नेत्र सहायक कक्ष व आर एम ए कक्ष हेतु वास बेसिंग का प्रस्ताव किया गया। रात्रि कालीन ड्यूटी करने वालों की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग जामगांव में करने के लिए थाना को आवेदन देने का प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष पुष्पा साहू ने चिकित्सा अधिकारियों को क्षेत्र की सभी उप स्वास्थ्य केंद्र को दुरुस्त रखने के लिए एवं निरीक्षण करने को कहा, तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा पूरे स्टाफ की जानकारी लेकर सभी कमरों का निरीक्षण कर मरीजों की हाल-चाल की जानकारी ली गई। संस्थागत प्रसन्न हुए शिक्षुवती माता को प्रोटीन पाउडर दिया गया। अंत में डॉक्टर अमन विश्वास, डॉ सौरभ विरमानि, डॉ योगेश पराना, डॉ तेजराम साहू, डॉ नितेश सिन्हा, डॉ नरेंद्र वैष्णव, स्टाफ नर्स डिगेश्वरी साहू, सी एच् ओ  सुमन साहू, पूर्णिमा साहू, तुलसीराम धु्रव, पद्मिनी धु्रव, साफेस साहू, जनक साहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामगांव के समस्त स्टाफ के साथ बैठक संपन्न हुई।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version