सितेश सिरदार लखनपुर(गंगा प्रकाश):– विगत दिन पूर्व 12 मई के दरमियानी रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने ग्राम जूनाडीह स्थित जय दुर्गा राईस मिल में धावा बोला तथा गोदाम में रखे चावल को चोरी करने का साहस किया।राईस मिल के मालिक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया 13 मई दिन सोमवार की अलसुबह जब राईस मिल कर्मी राइस मिल में पहुंचे तो देखा कि चावल की एक बोरी बाहर पड़ी हुई है तथा बोरी के पास झाडीपुर निवासी एक लड़का अपने मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स सीजी 15 सीएफ 6134 के साथ खड़ा है। मिल के कारिंदे भूवनेश्वर राम, ट्रक चालक शिवराज तथा मनोज ने युवक से चावल बोरी तथा उसके खुद के मौजूदगी के बारे में पूछताछ किया तो युवक मोटरसाइकिल छोड़ कर वहां से भाग निकला। मिल कर्मियों को संदेह हुआ। मिल के पिछले हिस्से में जाकर देखा दिवाल फांद कर गोदाम से चावल की बोरी निकाली गई थी। लेकिन मिल कर्मियों को इस बात की हैरानी हुई कि 60 किलो ग्राम वजन वाले बोरी को एक व्यक्ति कैसे उठा कर मेन गेट तक ले गया होगा। जबकि 08 बोरी चावल गोदाम से निकाला गया है।अंदाजा लगाया गया कि गोदाम में रखे चावल चोरी करने में एक नहीं बल्कि तीन चार व्यक्ति शामिल रहे होंगे। लिहाजा सबने मिलकर चोरी करने कोशिश किया होगा। इतिफाकन समय पर मिल कर्मियों के पहुंच जाने कारण चावल की चोरी नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि बीच-बीच में अक्सर मिल से चावल की चोरी होती रही है। अब जाकर चांवल चोरी होने के रहस्य का पर्दाफाश हुआ है।
मिल कर्मियों के सूचना पर मिल मालिक वैभव अग्रवाल तथा पियुष अग्रवाल ने चोरी कर बाहर निकाले गये चावल का तस्दीक किया ।पाया कि चावल मिल गोदाम से ही निकाली गई है।
मिल मालिक राजेंद्र अग्रवाल के सूचना पर लखनपुर पुलिस मौका-मुआयना करते हुए चोरों की पतातलाश करने जुटी है।
यह बात भी सामने आ रही है कि क्षेत्र में चोरों का एक रैकेट चल रहा जो चोरी कारनामे को अंजाम दे रहे हैं।
फिलहाल राइस मिल चावल चोरी कांड में दो तीन चोरों को पकड़ कर पूछताछ किया जा रहा है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
