2023 में बसपा सक्ती जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में जीत का परचम लहराएगी- दाऊ राम रत्नाकर

करन अजगल्ले 

सक्ती (गंगा प्रकाश) । 25 फरवरी को जेठा में बहुजन समाज पार्टी ने रेलवे फाटक के समीप एन एच 49 के समीप अपने जिला कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ दाऊ राम रत्नाकर, राधेश्याम सूर्य वंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष व जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा, पूर्व विधायक लालसाय खुंटे, सक्ती जिला प्रभारी मनहरण मनहर, बाबूलाल चंद्रा, मुकेश रात्रे,, राजकुमार मन्नेवार, विधायक प्रतिनिधि, भगवान दास किशोर, राधेश्याम चंद्रा, आरती लाल धीवर, जिलाध्यक्ष जी आर बंजारे, उपाध्यक्ष रामकुमार चंद्रा, संजीव कुमार भारद्वाज जिला सचिव, कोषाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, जिला महिला संयोजक श्यामा देवी चंद्रा, वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता सक्ती विधानसभा क्षेत्र उदय मधुकर, भागवत जायसवाल, राम लखन रत्नाकर, सक्ती अध्यक्ष राम कुमार कुर्रे, संजय धारियां, दिलीप खुंटे, अरूण महिलाने, ठाकुर राम मनहर, जी डी प्रधान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीता चंद्रा सहित बड़ी तादाद में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बसपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक दाऊ राम रत्नाकर ने जेठा में सक्ती जिला कार्यालय स्थापना के लिए पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्य‌ ऐतिहासिक व प्रेरणादायी है। श्री रत्नाकर ने कहा कि कार्यालय तो खुल गया अब जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है ताकि बसपा विचारधारा को जन तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए छत्तीसगढ़ बसपा प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक व दिग्गज बसपा नेता दाऊराम रत्नाकर ने कहा कि बसपा पूरे सक्ती जिले भर में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब बहुजन समाज के सभी लोगों को आपस में जोड़कर 2023 के चुनाव में बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ेंगी और तीनों ही सीट पर जीत का परचम भी लहराएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं सहित बसपाइयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिला कार्यालय के संचालन में वे हर संभव आर्थिक मदद करने की बात कही है। वहीं विधायक चंद्रा ने बसपा कार्यकर्ताओं से आपसी सामंजस्य व एकजुटता के साथ कार्य करते हुए जिला कार्यालय को सुचारू रूप से चलाने की बात कहते हुए 2023 की तैयारियों में जुटने की बात कही।

 बसपाइयों ने इस मौके पर रबी फसल के लिए पानी दिए जाने के मुद्दे पर पर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। और किसानों की मरती फसल को बचाने के लिए शासन प्रशासन से नहर में पानी छोड़ने की मांग की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version