चंद्रशेखर जायसवाल

तमनार (गंगा प्रकाश) जेएसपी फाउंडेशन, जेपीएल तमनार द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरुकता सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
जेपीएल प्लांट गेट नंबर 01, 02 व 03 तथा उर्जा भवन में कार्यरत कर्मचारियों को रेड रिबन बैच लगाकर पाम्पलेट का वितरण किया गया। साथ ही प्लांट में कार्यरत श्रमिकों के मध्य जागरुकता कार्यकम आयोजित कर उन्हें एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी दी गई।माइंस परिक्षेत्र गारे पेलमा IV/1/2/3 में आने वाले गांव में भी जागरुकता कार्यकम आयोजित किए गये। क्षेत्र के युवक-युवतियों को एचआईवी / एड्स के प्रति जागरुक करने के लिए आईटीआई कसडोल व राबो परिक्षेत्र में जागरुकता कार्यकम आयोजित किया गया। आईटीआई कसडोल में पुष्पेन्द्र कंवर के नेतृत्व एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में विभिन्न कौशल प्रशिक्षण में सम्मिलित युवक युवतियों को जागरुक किया गया तथा ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।समुदायों को नेतृत्व करने दें” थीम के साथ जेएसपी फाउंडेशन जेपीएल तमनार द्वारा एचआईवी एड्स के प्रति आम जनमानस, ट्रकर्स, वर्कर्स व युवाओं को जागरुक करने हेतु 01 से 07 दिसंबर तक विभिन्न जागरुकता कार्यकमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कम में 2 दिसंबर 2023 को शासकीय महाविद्यालय तमनार तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल धौराभांठा में एड्स जागरुकता कार्यकम आयोजित किये जायेंगे। इसके उपरांत तमनार क्षेत्र के 44 गांवों में स्वास्थ्य संगिनियों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version