भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल में भाजपा की लुटिया डूबा दी कर्नाटक के बाद अब छत्तीसगढ़ की बारी


रायपुर (गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन पर तंज कसते हुए कहा कि जेपी नड्डा अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की बची 13 सीटों पर भी जमानत जप्त कराने के अभियान में है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल में भाजपा की लुटिया डूबा दी कर्नाटक में सुपड़ा साफ करवा दी अब छत्तीसगढ़ में बची खुची सीटों में भी भाजपा को हराकर भाजपा की बेड़ागर्क करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा के आम चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा के केंद्रीय नेता जोर आजमाइश कर रहे हैं। लेकिन भाजपा नेताओं के पास जनता को बताने कोई योजना नहीं है कोई रोडमैप नही है सिवाय जुमला बाजी नफरती भाषण वैमनस्यता हिंदू-मुस्लिम और गुमराह करने के अलावा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा की सरकार थी जो छत्तीसगढ़वासियों के साथ वादाखिलाफी किया है बीते 9 साल में मोदी की सरकार है जिसका चरित्र वादाखिलाफी करना है देश और प्रदेश की जनता मोदी भाजपा नेताओं के चरित्र को पहचानती है बीते 3 महीने में मोदी सरकार के मंत्री डेढ़ सौ बार छत्तीसगढ़ आ गए लेकिन मोदी सरकार की उपलब्धि नहीं बता पाए ना ही उनके आने  से छत्तीसगढ़ को कोई लाभ हुआ है प्रदेश की जनता समझ रही है कि भाजपा कुछ करने वाली नहीं है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version