गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जेल में निरुद्ध बच्चों के उम्र सत्यापन हेतु 27 जून 2023 को जेल निरीक्षण समिति के सदस्यों द्वारा उप जेल गरियाबंद का निरीक्षण किया गया। उम्र निर्धारण के संबंध में संदेह अथवा प्रक्रियागत त्रुटि के कारण बच्चे जेलों में निरूद्ध हो जाते हैं। सर्वोच्च न्यायालय तथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार जेलों में निवासरत बंदियों का उम्र सत्यापन कराया जाना है। उक्त निर्देशानुसार उम्र का सत्यापन करने हेतु जिला में गठित जेल निरीक्षण समिति द्वारा जेलों का निरीक्षण प्रत्येक त्रैमास में किया जाता है। उक्त निर्देश के परिपालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अशोक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी के समन्वय अनुसार 27 जून को दोपहर 12 बजे उप जेल गरियाबंद का जेल निरीक्षण सामाजिक कार्यकर्ता जेल निरीक्षण समिति सुश्री शीला यादव, अधिवक्ता श्री हेमराज दाऊ एवं विधिक सह परिविक्षा अधिकारी श्री शदरचंद निषाद द्वारा जेल निरीक्षण किया गया। उप जेल गरियाबंद के जेल अधीक्षक व जेल प्रहरी निरीक्षण दौरान उपस्थित थे।जिला बाल संरक्षण अधिकारी मिशन वात्सल्य योजना ने बताया कि निरीक्षण समिति द्वारा 07 बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बंदियों से मुलाकात कर उनके वास्तविक आयु की जानकारी ली गई। उक्त निरूद्ध बंदियों में से एक बंदी ने अपना उम्र 18 वर्ष से कम आयु का होना बताया। इसी प्रकार एक अन्य बंदी ने बताया कि उनके घर में उनके दो बच्चों के देखभाल के लिए कोई नहीं है। जेल निरीक्षण समिति द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र के बालक का उम्र संबंधी सत्यापन एवं एक बंदी के दो बच्चों का देखभाल एवं संरक्षण करने के संबंध में उचित कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version