राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने जिला चिकित्सा अधिकारी श्री बसोड़ को जिले भर में स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मुख्य रूप से डोंगरगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करवाने तथा शाम 4 से 6 व रात्रिकालीन गायब रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही कर समस्या दूर करने के लिए ज्ञापन सोपा है। जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने बताया की रात्रिकालीन डोंगरगांव निवासी द्वारा उन्हें काल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी कर्मचारियों के नदारद रहने की बात बनाई गई साथ ही साथ जिले के किसी भी आला अधिकारी को शिकायत करने के लिए फोन कॉल किए जाने पर कोई भी फोन नही उठाता है बताया गया व सहायता की गुहार लगाई गई ,जिस पर शमसुल आलम तत्काल प्रभाव से आज जिलाचिकित्सा अधिकारी से मिलने पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी व जिला अस्पताल के सामने लगे वाटर एटीएम को शुरू करवाने की बात कही चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर सुधार लाने का आश्वासन दिया है।सात दिनों के अंदर व्यवस्था नहीं सुधरी तो जोगी कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ अजीत जोगी युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष नगर निगम बिलाल सोलिन खान,उदित हरीहारनो,परवेज गोरी युवा प्रदेश सचिव राकेश नायक ,अंकित पटेल, जिला सचिव संदीप मंडले, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
