प्रयागराज(गंगा प्रकाश):- यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कमेंट्स, पोस्ट्स और मीम्स बनाए जा रहे हैं. कोई ज्योति मौर्य के समर्थन और आलोक मौर्य के विरोध में अपनी बात कर रहा है तो कोई ज्योति मौर्य के विरोध और आलोक मौर्य के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रहा है.बता दें कि पति आलोक मौर्य का आरोप है कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का गाजियाबाद में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध है. आलोक मौर्य का आरोप है कि उनकी पत्नी ज्योति ने अपने प्रेमी मनीष दुबे के साथ मिलकर उसके हत्या की साजिश रची है. PCS अफसर ज्योति मौर्य से ज्यादा खान सर के चलते पति ने छुड़वा दी पत्नी की पढ़ाई? यहां जानिए पूरा सच प्रेमी से बात करने पर पति था नाराज, फिर पत्नी ने उठाया वो कदम जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीदटीचर को नहीं पसंद थे 15 छात्रों के लंबे बाल तो खुद ही काट दिए, नोएडा के नामी स्कूल का

इन सब के बीच इस पूरे विवाद पर अब ‘यूपी में का बा’ गाने वालीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बिहार के कैमूर जिले में उन्होंने कहा कि जिस तरह से ज्योति मौर्य की चर्चाएं हो रही हैं, इसी तरह से मनीष दुबे की चर्चाएं भी होनी चाहिए. लड़कियां ही हर समय चर्चाओं की पात्र क्यों बनती है?

लोक गायिका ने कहा कि अगर ज्योति मौर्य शादीशुदा है तो मनीष दुबे भी शादीशुदा है, जो उसका प्रेमी बताया जा रहा है. अगर ज्योति मौर्य अपने पति के साथ चीट की है तो मनीष दुबे भी अपने पत्नी के साथ चीट कर रहा है.

नेहा सिंह राठौड़ ने कहा, “रही बात आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य की तो आलोक मौर्य ने झूठ बोलकर अपनी शादी ज्योति मौर्य से की थी, बता कर कि वह ग्राम पंचायत अधिकारी है. लेकिन शादी के बाद सारी सच्चाई सामने आ गई. शादी की नींव अगर झूठ पर टिकी हो तो वह ज्यादा दिन चल भी नहीं सकती है.”

उन्होंने कहा,

“ऐसा नहीं है कि सभी लड़कियां गलत होती हैं. अगर शादीशुदा लड़कियों को मायके से भी दबाव रहता है. काफी दान दहेज देकर शादी की जाती है. अगर ज्योति मौर्य को आलोक के ग्राम पंचायत अधिकारी नहीं होने की बात शादी के बाद पता चली होगी है, तो वह दबाव में कुछ नहीं बोल पाई होगी. लेकिन ज्योति मौर्य से ज्यादा गलती उनके पति आलोक मौर्य ने की है. पहली गलती आलोक ने की है तो दूसरी गलती ज्योति मौर्य ने की है.”

दोनों के बीच कैसे शुरू हुआ विवाद?

यूपी के प्रयागराज में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर आलोक मौर्य कार्यरत हैं. आलोक मौर्य की पत्नी ज्योति मौर्य वर्तमान में बरेली के शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं. आलोक मौर्या के मुताबिक, साल 2010 में उसकी शादी वाराणसी की रहने वालीं ज्योति मौर्य के साथ से हुई थी. साल 2015 में ज्योति मौर्य ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था. पति आलोक मौर्य का आरोप है कि साल 2020 से उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध है.

रिश्ते में धोखा देने का आरोप

आलोक ने अपनी पत्नी ज्योति पर रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया है. पति आलोक का आरोप है कि शादी के बाद उसने ज्योति को पढ़ाने में काफी पैसा खर्च किया. जब ज्योति यूपीपीएससी में चयनित होकर अधिकारी बन गई तो उसने धोखा दे दिया.

हत्या की साजिश का आरोप

आलोक मौर्य ने आरोप लगाया कि ज्योति ने अपने प्रेमी मनीष दुबे के साथ मिलकर उसके हत्या की साजिश रची है. पति ने धूमनगंज थाने के अलावा होमगार्ड मुख्यालय में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है. आलोक ने अपनी शिकायत में कुछ व्हाट्सएप चैट का भी जिक्र किया है.हालांकि, ज्योति ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.

वहीं, ज्योति ने पति आलोक मौर्य और उनके परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाकर प्रयागराज में मुकदमा दर्ज कराया है. ज्योति ने आरोप लगाया है कि आलोक ने उनसे 50 लाख रुपये और घर की मांग की. एसडीएम ज्योति मौर्य ने अब आलोक मौर्य से तलाक मांगा है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version