बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष शहर रूपेश ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष विक्रम गिरी के सयुक्त तत्वधान में झीरम के शहीदों की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कर शहीद नेताओं का स्मरण किया गया। ज्ञात हो कि आज से 10 वर्ष पूर्व बस्तर के झीरम घाटी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं का परिवर्तन यात्रा के दौरान नक्सलियों के हमले से शहीद हो गए थे,जिनमे तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल,नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा सहित अन्य नेताओं को बड़ी बेरहमी के साथ मारा गया था,जिसमे पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल भी घायल होकर कुछ दिनों उपरांत उनका भी निधन हो गया था। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा मे शहर के सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने शांतिपाठ कर देश प्रदेश में शांति के लिए प्रार्थना की,जिसमे हिंदू समाज के प्रतिनिधि के रुप मे द्वारिका प्रसाद तिवारी,सिंधी समाज से श्रीमती सिमरन नागवानी,जैन समाज के प्रतिनिधि के रुप मे डी. पी.जैन,मुस्लिम समाज से मोहम्मद सद्दाम, सिक्ख समाज के प्रतिनिधि के रुप मे इंदर सलूजा,मसीही समाज के प्रतिनिधि के रुप मे शैलेन्द्र साइमन,धर्मेंद्र दास ने प्रार्थना की। सभा मे उपस्थित जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने शहीद नेताओं का स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और प्रगति  तथा परिवर्तन के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने प्राण गंवा दिए,उनकी शहादत हमेशा कांग्रेसजनों को प्रेरणा देते रहेगी। कांग्रेसजनों ने शहीद नेताओं के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की व मौन रखकर वैदिक मंत्रों के साथ श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा मंडी अध्यक्ष तुलसी वर्मा जनपद अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा ,  अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जित्तू नवरत्न अभिनव यदु जिला पंचायत सदस्य परमेश्वरी साहू  वरिष्ट कांग्रेसी जुगल भट्टर महामंत्री प्रभाकर मिश्रा  गंभीर सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष दीपक साहू जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला सुनील कुर्रे अश्वनी वर्मा पार्षद धर्मेंद्र वर्मा लखेश साहू रणजीत यदु कांति दिगंबर साहू डीगेश्वरी रविन्द्र नामदेव हेमचंद केशरवानी मनोज प्रजापति  अंबू पंजवानी  शारदा सोनी प्रेमलता बंजारे  मनोज बंजारे सलमान शेख आयुष भतपहरी सरपंच रामदयाल साहू पिंटू वर्मा गेवेंद्र साहू शुशील साहू अभिजीत फ्रैंकलिन योगेश गर्ग  सूर्याकांत वर्मा नीलकमल आजाद गोपाल दीपक निर्मलकर गेवेंद्र फुलेश्वर साहू मुक्ति रजक लक्ष्मी गुप्ता  सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version