विकास कुमार यादव 

बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के कद्दावर कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा किया गया है इससे बलरामपुर रामानुजगंज जिले के टीएस सिंहदेव के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. NSUI के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह के नेतृत्व में सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी इजहार करते हुए नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की वहीं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इस दौरान निरज गुप्ता,राहुल वर्मन, मिट्ठू सोनी,अबरार अंसारी,अमरनाथ यादव, फ़िरदौस आलम,हर्ष कस्यप,छितिज केसरी,विशाल गुप्ता,विवेक वर्मन,सोनू कश्यप,धीरज गुप्ता,कपिल यादव  सहित एन एस यु आई , युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सिंहदेव समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी

बुधवार की रात जैसे ही टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनाने की खबरें सामने आई तो सिंहदेव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. कल रात से ही रामानुजगंज में आतिशबाजी किया जा रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का माहौल है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रतीक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री टी एस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ निश्चित रूप से सरगुजा संभाग की सभी सीटें कांग्रेस की झोली में आएंगी. राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार मानते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा सही निर्णय लिया गया है


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version