टी आई केसर पराग ,महिला प्रधान आरक्षक के नाम पर पीड़िता के पिता से अवैध वसूली करने वाले आरोपी भुलाऊराम खुलेआम घुम रहा है, गिरफ्तार करने में पुलिस थाना लवन के पसीना छूट रहा है।

कसडोल (गंगा प्रकाश)।पुलिस थाना लवन अन्तर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में एक अजीबोगरीब मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है।दअरसल गॉव में पीड़िता के पिता से दबाव बनाकर वर्तमान थाना प्रभारी लवन ,वर्तमान महिला प्रधान आरक्षक के नाम से उसी गॉव तिल्दा का आदतन अपराधी  भुलाऊराम डहरिया   ने वर्तमान थाना प्रभारी लवन केसर पराग बंजारा एवं महिला प्रधान आरक्षक सुमित्रा जाटवर को  खर्चा पानी के लिए 20 हजार देना है जिसमें से आरोपी ने 10 हजार रुपए पीड़िता की पिता कम्पनी कैवर्त से वसूली करने का मामला विगत कुछ महीनों से बना हुआ है।जिसकी शिकायत पीड़िता के पिता कंपनी कैवर्त ने जिला के पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के नाम शिकायत कर कार्रवाई की मांग किये गए थे  जिस पर वर्तमान थाना प्रभारी लवन केसर पराग ने अपराध दर्ज करने में कोई रुचि नहीं दिखाया था, पीड़ित के बार बार एस पी में शिकायत करने पर पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार ने जांच की जिम्मेदारी संवेदनशील एस डी ओ पी कौशल किशोर वासनिक को दिये जिस पर एस डी ओ पी संज्ञान लेते हुए अपराध दर्ज करने का निर्देश लवन थाना प्रभारी को दिये जिस पर प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपराध दर्ज किये।लेकिन अब जब 14 जनवरी को आरोपी भुलाऊराम डहरिया के खिलाफ अपराध दर्ज हो गया फिर भी आरोपी की गिरफ्तारी में वर्तमान थाना प्रभारी केसर पराग फिर उदासीन है ।जिसके चलते आरोपी भुलाऊराम डहरिया के हौसले बुलंद हैं।आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस थाना लवन की कार्यप्रणाली को फिर एक बार कटघरे में खड़ा कर दिया है।आपको बताते चलें कि भुलाऊराम डहरिया आदतन अपराधी है उनके खिलाफ सत्र 2016 में 2 अपराध,2017 -18 में 3-4 अपराध ,सत्र2021 में 1 अपराध ,2024 में 1 अपराध ,2025 में 1 अपराध सहित अनगिनत अपराध दर्ज है।उनके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की मांग भी हो चुकी है।अब देखने वाली बात होगी कि उसके खिलाफ आला अधिकारी गिरफ्तारी का निर्देश कब देते हैं।आपको बताते चलें कि केसर पराग बंजारा का ट्रांसफर 16 सितम्बर 2024 को पलारी हुआ था ,लवन से ट्रांसफर होकर पलारी चला गया था वँहा करीब दो महीन काटने के बाद पलारी घटना में निलंबित होने के बाद फिर लवन थाना आना क्षेत्र के जनता हैरान एवं अचंभित है।आखिर जिसका लवन से तबादला हो गया था उसी प्रभारी को पुनः लवन प्रभार फिर क्यों?क्या पुलिस विभाग में केसर पराग बंजारा के अलावा और कोई काबिल अधिकारी नहीं है ?जो एक ही निरीक्षक को फिर लवन का प्रभार दे दिया गया है।ये पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के लिए जनता का तमाम सवाल है जिसका जवाब शायद पुलिस के आला अधिकारियों के पास नहीं है।क्या इस तथ्य पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेने चाहिए था या नहीं ?फिलहाल तमाम तरह की बातें हैं जो आने वाले दिनों में तय होगा कि वर्तमान थाना प्रभारी लवन यथावत रहेंगे या उनके स्थान पर कोई और प्रभार लेंगे?देखने वाली बात होगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version