अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। शराब भट्ठी पुराना बस स्टैण्ड में सामान्य लड़ाई झगड़ा होने पर शराब की टूटी हुई शीशी से मृतक के गले में वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने के आरोपी को निरंतर प्रयासों से पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                     बिलासागुड़ी में आयोजित प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) उमेश कश्यप ने इस हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुये बताया कि प्रार्थी हरीश सिंह चौहान पिता स्व. संजय सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी डिसाईपल चर्च के पास तारबाहर जिला बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिछले माह 25 अगस्त के रात्रि में अज्ञात आरोपी के द्वारा मृतक राहुल सिंह चौहान पिता स्व. संजय सिंह चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी मधुबन दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर का नुकीले धारदार वस्तु से गला में वार कर हत्या कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ,  विवेचना के दौरान पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर घटनास्थल के आसपास के लोगो से बिलासपुर तारबाहर पुलिस एवं सायबर टीम के साथ साथ बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण सततः अज्ञात आरोपी के पतासाजी वास्ते पूछताछ कर दुकानो एवं चौक चौराहो पर लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेजों को खंगाल कर अज्ञात आरोपी के बारे में पतासाजी कर रही थी। कहीं भी अज्ञात आरोपी के संबंध में घटना दिनांक समय को रात्रि होने से पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी। अज्ञात आरोपी की पतासाजी वास्ते बिलासपुर सायबर टीम भी अज्ञात आरोपी के धुधंले सीसीटीवी फुटेज का स्क्रेच बनाकर लगातार अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही थी। घटना दिनांक समय को अज्ञात आरोपी बहुत ही सातिराना तरीके से मृतक राहुल सिंह चौहान के गले में टूटे हुये शराब की शीशी से वार कर मृतक की हत्या करके फरार हो गया था। प्रकरण में अज्ञात आरोपी का खुलासा करने के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा सततः वरिष्ठ अधिकारियो की मींटिग लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के वास्ते निधार्रित समय सीमा तय कर कड़ी चेतावनी देकर टीम को रायपुर , भाठापारा एवं बिलासपुर के संभावित ठिकानों पर अज्ञात आरोपी जो सीसीटीवी फुटेज में अस्पष्ट दिखाई दे रहा था और पुलिस से लुका छिपी का खेल रहा था उसकी खोजबीन कराई गई। अंततः बिलासपुर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी को जिला अस्पताल बिलासपुर आने पर मुखबिर सूचना मिलने से बहुत मशक्कत के साथ  घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अज्ञात आरोपी द्वारा अपना नाम दीपक ठाकुर उर्फ बाबा पिता अर्जुन ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास क्वा. नंबर जे/4 बहतराई चौक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर का रहने वाला बताकर अपने द्वारा दिये गये मेमोरेण्डम कथन में घटना दिनांक को मृतक राहुल सिंह चौहान को शराब भठ्ठी पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में सामान्य लड़ाई झगड़ा कर मारने पर शराब की टृटी हुई शीशी से मृतक के गले में वार कर हत्या करना बताकर टूटी शराब की शीशी को घटनास्थल में फेंककर घटना दिनांक में पहने हुये कपड़ा को पीले रंग के थैला में रखना बताकर कपड़ा  को जप्त कराया है। एक अन्य मामले में उक्त आरोपी के द्वारा शराब के लिये पैसा मांगने एवं पैसा नही देने पर किसी धारदार नुकीली वस्तु से प्रार्थी अभिषेक सिंह के उपर हमला कर मारपीट करने एवं जान से मारने कि धमकी देकर गहरा चोट पहुंचाने पर आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा के विरूद्ध थाना सरकंडा बिलासपुर में भी अपराध क्रमांक 1024/2024 धारा 296, 115(2), 351(2) 119(1) 333 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश  किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना सरकंडा , थाना तारबाहर , एसीसीयू टीम सायबर सेल का संयुक्त टीम विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

दीपक ठाकुर उर्फ बाबा पिता अर्जुन ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासीअटल आवास क्वा. नंबर जे/4 बहतराई चौक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छग)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version