लखनपुर (गंगा प्रकाश)। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुंवरपुर में कांग्रेस  के शासन में तीन से चार साल पहले बिजली के खंभे के साथ वायर कनेक्शन जोड़ा जा रहा था, जिस पर कहीं कहीं पास के खंभे में कनेक्शन तो लगाया गया। और किसी जगह के खंभे में कनेक्शन वायर(तार) लगाना ही भूल ही गए कर्मचारी,बिजली के खंभे तो लगाए गए लेकिन विद्युत कर्मचारियों के द्वारा तीन से चार साल बीतने के बाद भी 20–25 खंभे में तार लगाना भूल गए कनेक्शन केवल वायर डालना,जिससे लगभग पच्चास घरों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वैसे गांव के लोग किसी तरह व्यवस्था बनाकर 100–150मीटर पुराने खंभे से बास के खंभा लगाकर बिजली का व्यवस्था कर रहे हैं ,और बात करें कनेक्शन की तो कई जगह कई लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है, लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी तीन से चार साल बीतने के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे है जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के लोगों के द्वारा बताया गया कि किसी तरह से बिजली की समस्या को दूर किया जाए, वैसे बरसात के दिनों में एक छोर में पहाड़ नजदीक होने के कारण तथा दूसरे छोर में खेत खलिहान नजदीक होने के कारण जंगली जानवर तथा सांप ,बिच्छू, जमीन पर फिसलन का खतरा बना रहता है,जिसके बाद ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है, इसे आप  साफ तौर पर समझ सकते है की बिजली विभाग की लापरवाही का हाल हास्यापद हो गया है आप बात करें इस विकसित ग्राम कुंवरपुर की तो यहां तो हवा चलने पर व कभी भी बूंदी बांदा पानी गिरने पर बिजली बंद कर दी जाती है। यह समस्या कई सालों से बनी हुई है, वही बरसात के दिनों में ग्राम पंचायत में ट्यूबवेल के माध्यम से जल आपूर्ति के समय बिजली गुल होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पाता यूं तो बिजली की आंख मिचौली और लोड सेंडिंग से उपभोक्ता परेशान रहते ही हैं।  जिस कारण से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है अब देखना होगा कि भाजपा के शासनकाल में बिजली आपूर्ति तथा कनेक्शन सही से हो पता है या ऐसे ही ग्रामीणों को मजबूरी अंधेरे में रहना पड़ेगा 

वही आपको बता दूं भगवती घर से नीचे खेत मेड में लगा खंभे का तार 11 हजार केवी का जर्जर होकर आपस में शॉर्ट सर्किट होता था बाद में पूर्व किसान कल्याण संघ अध्यक्ष सितेश सिरदार के द्वारा एक वर्ष पूर्व में बिजली विभाग को जानकारी दिए जिस पर कर्मचारियों के द्वारा बनाया गया,

(1)कुंवरपुर टिकरापारा छेरतू घर से आलम साय घर तक लगभग तीन से चार वर्ष पहले 2 खंभा लगा है लेकिन उसमें आज तक केबल वायर कनेक्शन नहीं लगाया गया है, जिससे 5–8 घरों के लोग परेशानियों का सामना करना पड़ रहे हैं वही 50 से 100 मीटर के बीच कनेक्शन जोड़े हुए है।

 (2)कुंवरपुर प्लांट (फोकट पारा) में 4–5 खंभे है घर की बात करें तो 8 से 10 घर है लगभग 4 वर्ष से कनेक्शन नहीं जुड़ा है,

3) कुंवरपुर तेजराम घर के पास खंभे की बात करें तो 9 खंभे खाली है। और खंभे को गाड़े हुए 5 से 6वर्ष हो गया यहां पास खंभा गडे हुए। और घर की बात करे तो 5–6 घर है जहां पास आज तक कनेक्शन नहीं लग पाया है। और लगभग 1 किलोमीटर कुंवरपुर नर्सरी से लेकर लकड़ी के सहारे लाइट अपने घर तक लेकर गए हैं, वहीं तेज राम के द्वारा बताया गया कि तीन बार बिजली ऑफिस को आवेदन दिया गया पूर्व विधायक को भी इसके बारे में सूचना दिया गया,साथ में सरपंच को  भी इसके बारे में सूचना दिया गया था, जिससे आज तक कनेक्शन नहीं जुड़ पाया, हम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

(4)राहुल सारथी घर के पास 1 खंभे खाली है

(5)कुंवरपुर मोड़ तथा मेन रोड के पास तथा तिग्गा घर से कलप ठूना घर तक लगभग 10–12 खंभे खाली है ।तथा ऐसे बहुत जगह है जहां पास खाली खंभा छोड़ दिया गया है, 

 ग्राम वासियों के द्वारा बताया गया कि खंभा गाड़ कर आधा बनाकर कुंवरपुर से जमगला तरफ गए और ठेकेदार के कर्मचारी रफूचक्कर हो गए। फिर ग्रामवासी राह देखते रहे और ग्रामवासी बोले की बोलने लगे की खंभे तो गाड़े है लेकिन शो पीस , न खंभे में वायर लगा है बस दिखावे के लिए गाड़ दिए है। अगर सभी खाली खंबे की बात करें तो दो दर्जन से अधिक खंभों में लाइट कनेक्शन नहीं दिया गया है, तथा घर की बात करें तो 60 से अधिक घरों  में तरीके से बिजली का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सचिन कुजूर जे ई लखनपुर :– मेरे प्रभार से पहले का होगा आज तक मेरे को इसकी शिकायत या सूचना नहीं मिली है नहीं तो अभी तक करवा दिया होता,फील्ड में जाकर देखना पड़ेगा कहां-कहां पास नही लगा है, और या सब ठेकेदार की लापरवाही है।

प्रबोध मिंज विधायक लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र:– नवनिर्वाचित विधायक प्रबोध मिंज को कुंवरपुर लाइट कनेक्शन के बारे में फोन के माध्यम से सूचना करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया जिससे जानकारी नहीं मिल पाई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version