गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर देश में हर चुनाव को पर्व की तरह मनाया जाता है, यही कारण है कि निर्वाचन आयोग इस बात को सुनिश्चित करना चाहता है कि हर चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो अर्थात कोई भी वोटर छूटे ना। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत गरियाबंद जिले के अन्तर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र राजिम और बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र में मतदान दिवस के दिन ड्यूटी करने वाले शासकीय सेवकों के लिए डाकमत पत्र सुविधा केंद्र की स्थापना पुलिस रक्षित निरीक्षक केन्द्र, शासकीय महाविद्यालय वीर सुरेन्द्र साय एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया था। डाक मतपत्र प्रभारी एवं गरियाबंद एसडीएम विशाल महाराणा ने बताया कि डाक मत पत्र सुविधा केंद्र के माध्यम से 50 अधिकारी – कर्मचारियां एवं पुलिस के जवानों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। इस सुविधा केंद्र के मध्याम से पुलिस विभाग के जवानों, अधिकारी – कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मताधिकार का उपयोग करने का अवसर दिया है। मतदान दिवस में हम अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहेंगे इसलिए निर्वाचन कार्यालय ने डाकमत पत्र सुविधा केंद्र की व्यवस्था की है। साथ ही वे अपने डाकमत पत्र की सुविधा का लाभ लेकर मताधिकार का उपयोग करने से काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने आम मतदाताओं को मतदान दिवस में घरों से बाहर निकल कर मतदान केन्द्रों में अपने बहुमूल्य मतदान का उपयोग करने की अपील भी की।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
