गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज मंगलवार को गरियाबंद जिले के दौर में है। इस दौरान हुए वे खड़मा, छुरा, बेलर और कोपरा में भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। पहली सभा उन्होंने छुरा विकासखंड के ग्राम खड़मा में की। सभा में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है। देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। देश में पहली बार प्रोइनकंबसी का माहौल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधते कहा की कांग्रेस ने झूठ बोला। महिलाओं से 500 रुपए देने की घोषणा की थी। एक रुपए नहीं दिया। गरीबों का आवास रोक दिया। किसानों को दो साल का बोनस नही दिया। अब ऐसे लोगो को फिर मौका नहीं देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने मात्र तीन महिला में सभी गारंटी पूरी की। महिलाओं को एक हजार महीने मिल रहा है। किसानों को दो साल का बोनस मिला। ये जनता के विश्वास से भाजपा के सरकार में आने के बाद संभव हुआ। भाजपा को सरकार आती है तो विकास भी दिखाता है।

ताम्रध्वज साहू दुर्ग से हार कर महासमुंद आए

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चुनावी सभा में सीधे कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू पर भी निशाना साधा। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि ताम्रध्वज साहू कांग्रेस सरकार में पांच साल गृह मंत्री रहे। इस दौरान प्रदेश में अराजकता का माहौल रहा। आए दिन लूटपाट, चोरी, चाकूबाजी की घटना होती थी। महिलाएं सुरक्षित नही थी। लचर कानून व्यवस्था के कारण नक्सलवाद को बढ़ावा मिला। नक्सली क्षेत्र में विकास के सारे काम रुक गए। अब दुर्ग में हारने के बाद ये महासमुंद लोकसभा में आ गए है। उन्होंने कहा कि महासमुंद की जनता विकास और शांति चाहती है। ऐसे लोगों को दुबारा मौका देना नही चाहती। यहां मोदी के गारंटी पर जनता मोहर लगाएगी।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि तीन महीने पहले जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में सुशासन की भाजपा सरकार बनी। भाजपा की सरकार बनते में प्रदेश में गांव गरीब किसानो के आर्थिक समृद्धि और विकास की पहिए को फिर से गति मिली। पांच साल के काम को भाजपा ने तीन महीने में पूरा करके दिखाया है। सत्ता में आते ही 18 लाख गरीबों को आवास, किसानों को 21 क्विंटल धान की खरीदी, दो साल का बोनस, महिलाओं को एक हजार रुपए, तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपए में खरीदी सहित सभी गारंटी पूरी की। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार चुनने कमल को जिताएं। मोदी जी के हाथों को मजबूत करे। कार्यक्रम को पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का आव्हान किया।

इस अवसर पर खोमन चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष छुरा, रिंकु (दिनेश) सचदेव नगर पंचायत उपाध्यक्ष छुरा , विधानसभा संयोजक भागवत हरित, जिला सह प्रभारी किशोर महानंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ श्वेता शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, गोपचंद बनर्जी, रामूराम साहू, श्यामलाल सोरी, यादराम साहू, अघन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर साहू, फिरतुराम कंवर, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष हरित, अजय रोहरा, सागर मयाणी, सुमित पारख, पांडुका मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, महामंत्री प्रकाश सिन्हा, किशन कंडरा, वीरेंद्र साहू, गुलशन सिन्हा, गौतम शर्मा, राजू साहू, दीपक साहू, जवाहर शर्मा, हेमंत निर्मलकार, भुवनेश्वर साहू, भारत निषाद, पुरषोत्तम गिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version