अरविन्द तिवारी 

रायपुर (गंगा प्रकाश)- छत्तीसगढ़ शासन के सीनियर आईपीएस अधिकारी दुर्गेश माधव अवस्थी ने आज ईओडब्ल्यू-एसीबी चीफ का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान रायपुर रेंज के आईजी बनाये शेख़ आरिफ ने स्वागत कर उन्हें प्रभार सौंपा। बताते चलें कि इससे पहले वर्ष 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी डी०एम०अवस्थी राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में बतौर महानिदेशक के रूप में सेवा दे रहे थे।

राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुये इस फेरबदल में सबसे सीनियर आईपीएस और राज्य के डीजीपी रह चुके  डी०एम०अवस्थी को एक बार फिर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का महानिदेशक बना दिया है। चार साल पहले भी वे ईओडब्ल्यू और एसीबी के प्रमुख रह चुके हैं। गत वर्ष प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के सवाल पर अवस्थी को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटाकर राज्य पुलिस अकादमी का महानिदेशक बना दिया गया था। बताते चलें कि पिछले साल 09 नवम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस के कामकाज की समीक्षा की थी। इस दौरान रिपोर्ट देखकर वे काफी नाराज हुये। मुख्यमंत्री ने भरी बैठक में कह दिया , मुझे अब आप लोगों से कोई अपेक्षा नहीं बची है। बार-बार कहने के बावजूद पुलिसिंग में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा – उनके सब्र की परीक्षा मत लीजिये। सुधर जाइये नहीं तो मुझे सुधारना आता है। बाद में मुख्यमंत्री की नाराजगी की वजह भी सामने आई। बताया गया कि सड़कों पर हो रही चाकूबाजी , जुआ-सट्‌टा का अवैध कारोबार , चिटफंड पर कार्रवाई में ढिलाई और ओड़िशा से गांजा तस्करी रोक पाने में पुलिस की नाकामी की वजह से उनका गुस्सा फूटा था। ठीक दो दिन बाद सरकार ने पुलिस महानिदेशक पद से अवस्थी की छुट्‌टी कर उनसे तीन साल जूनियर 1989 बैच के अशोक जुनेजा को महकमे का मुखिया बना दिया था। हाल ही में हुये फेरबदल में पूर्व पुलिस महानिदेशक डी०एम० अवस्थी ने ईओडब्ल्यू और एसीबी मुखिया के तौर पर दमदार वापसी की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version