गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड में एक मात्र सी बी एस ई स्कूल डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारगुड़ा में  पालक बालक शिक्षक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें 117 पालकों ने  स्कूल पहुंचकर अपने पाल्य की यूनिट टेस्ट/पीरिओडिक टेस्ट (परीक्षा) का परीक्षाफल जाने व बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर बातचीत की।

 विद्यार्थियों की पढ़ाई स्तर अच्छा व बेहतर से बेहतर हो इसके लिए हम किस तरह से छात्र को आगे बढ़ा सके और बेहतर शिक्षा दे सके। इसी प्रयास के लिए स्कूल में यह मीटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें पालकगण व अभिभावकों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। 

छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु हमे तीनो कड़ी को मजबूत होना अनिवार्य है।पालक-बालक-शिक्षक आपस में मिलकर ही छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की गणना कर सकतें हैं। छात्रों के प्रति मेहनत करने व आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय के शिक्षक प्रयासरत व सदैव तत्पर हैं। विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा में सुधार कैसे करें माता-पिता और शिक्षक का एक ही लक्ष्य होता है, बच्चे की सफलता। माता-पिता, शिक्षक और बच्चे की साझेदारी स्कूली प्रक्रिया को समृद्ध और प्रभावी बनाती है।

माता-पिता अपने बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। उनका सहयोग बच्चे की पढ़ाई और विकास को प्रभावित करता है। एक सफल अभिभावक के सहयोग के लिए, आपको शिक्षकों के साथ निरंतर बातचीत करने की आवश्यकता होती है। यह बैठक स्कूल के प्राचार्य  ए.के. तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ जिसमे रिजल्ट को बेहतर बनाने ,पालकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया व इसमें रिजल्ट सहित बच्चों की प्रोग्रेस पर चर्चा की गयी ।पालकों की बैठक का मुख्य उद्देश्य रिजल्ट सुधारना, बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर देना ,शिक्षा स्तर को बढ़ाना, सांस्कृतिक गतिविधि पर चर्चा के साथ साथ पालकों से सुझाव भी लिया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version