गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नगर पंचायत लवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में पदस्थ प्रभारी बी एम ओ डॉ राकेश कुमार प्रेमी का स्थानांतरण विभागीय निर्देश पर कबीरधाम जिला के लिए 30 सितम्बर2022 के आदेश में हो चुका है।आदेश निकले करीब डेढ़ माह से ऊपर हो चुका है लेकिन अभी तक इस पर जिला चिकित्सा अधिकारी का स्पष्ट रुख या कहे कि कार्यमुक्त आदेश निकाले ही नहीं गए जिसके चलते  वर्तमान समय में भी बी एम ओ के कार्यभार पर डॉ राकेश कुमार प्रेमी बने हुए हैं।उक्त बी एम ओ डॉ राकेश प्रेमी को लेकर उनके कर्मचारियों में हमेशा रोष व्याप्त रहता है, इसके अलावा डॉ राकेश प्रेमी अपने पदस्थ मुख्यालय में बहुत कम उपस्थित रहते हैं इससे आम जनमानस को विभिन्न समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है।प्रभारी बी एम डॉ राकेश प्रेमी के खिलाफ उनके ही कर्मचारियों ने विगत माह अगस्त2022 में मोर्चा खोलते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया कर्मियों ,जिला कलेक्टर बलौदाबाजार, जिला चिकित्सा अधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया था कि डॉ राकेश कुमार प्रेमी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए तानाशाही पूर्वक स्वास्थ्य केंद्र लवन में पदस्थ कुछ कर्मचारियों के वेतन रोकने सम्बंधित मामले में हस्तक्षेप किये जाने की खबर सुर्खियों में बना था।जिसको लेकर कर्मचारियों ने बी एम ओ के खिलाफ जिला प्रशासन को लिखित शिकायत किये थे, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ, उसके बाद बी एम डॉ राकेश प्रेमी का संचनालय स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ से लवन से स्थानांतरित कबीरधाम जिला के लिए 30सितम्बर2022 को आदेश निकला है जिस पर जिला चिकित्सा अधिकारी बलौदाबाजार ने मेहरबानी दिखाते हुए आज तक कार्यमुक्त नहीं किये।इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों में प्रशासन के प्रति आक्रोश की स्थितनिर्मित है।इस मामले में राजनीतिक दलों के लोगों का अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रहा है ।जिस पर एक नजर आपके सामने भाजपा कार्यकर्ता आयोध्या जयसवाल ने जिला कलेक्टर एवं जिला चिकित्सा अधिकारी बलौदाबाजार से बीएम ओ राकेश प्रेमी को कार्यमुक्त किये जाने मांग किये हैं।भाजपा लवन मण्डल अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि ट्रांसफर हो चुका है तो कार्यमुक्त करना चाहिए।सुशील बंजारे प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत जोगी युवा मोर्चा ने कहा कि बी एम ओ का जब ट्रांसफर हो चुका था तो अविलंब उनको विभाग को कार्यमुक्त कर देना चाहिए ,कार्यमुक्त नहीं करना कई सवालों को जन्म देता है।हितेंद्र ठाकुर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार ने कहा कि उनका ट्रांसफर होने के बाद उनको क्यों कार्यमुक्त नहीं किये गए हैं उसकी संक्षिप्त जानकारी लेने के बाद निर्णय देना उचित होगा।अभि फिलहाल इस पर कुछ प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त कर सकता।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन  बी एम ओ डॉ राकेश प्रेमी ने मोबाईल कॉल के माध्यम से बताया कि वह 2 नवम्बर से  अवकाश पर है वह इस वक़्त बैंगलोर में है ,आगे यह भी बताया कि ट्रांसफर के विरुद्ध कोर्ट में अपील किया था जो भी ऑर्डर शीट की कॉपी हैं विभाग में जमा कर दिया हूँ, मुझ पर लगाए सारे आरोप निराधार है।जिला चिकित्सा अधिकारी बलौदाबाजार डॉ एम पी महिश्वर ने बताया कि बी एम लवन ने ट्रांसफर के विरुद्ध कोर्ट से स्टे ऑर्डर की कॉफ़ी जमा कर दिये हैं जिसको सोमवार 21 नवम्बर को व्हाट्सएप कर आपको साझा कर देंगे।जिला कलेक्टर बलौदाबाजार रजत बंसल ने कहा कि शिकायत के आधार पर नियमतः कार्रवाई की प्रकिया सुनिश्चित की जाएगी ।लवन अस्पताल में पदस्थ आर एच ओ हितेंद्र वर्मा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बीएम ओ राकेश प्रेमी का बर्ताव कर्मचारियों के प्रति हमेशा बुरा रहता है, बेवजह बिना नोटिस दिये जुलाई में वेतन कटौती की कार्रवाई कर दिये, विरोध करने पर मैं अधिकारी हूँ क्या उखाड़ लोगों की बात करता है, उसका ट्रांसफर हो चुका है तो उसे यंहा से कार्यमुक्त नहीं करना सी एच एम ओ की मेहरबानी है।पूरा ब्लॉक के कर्मचारियों में राकेश प्रेमी को लेकर आक्रोश है।मुख्यालय में नहीं के बराबर रहते हैं।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version