बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत कसडोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में शनिवार डॉक्टर्स डे के विशेष मौके पर नर्सो के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान सहित अन्य डॉक्टरों का स्टॉफ नर्सो के द्वारा उनके निरन्तर सराहनीय स्वास्थ्य सेवाओं के उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान किये गए।इस मौके पर डॉ सी एस पैकरा, डॉ राकेश प्रधान ,डॉ नीतू वर्मा गोपाल साहू सहित स्टॉफ नर्सों की उपस्थिति रही।वंही सम्मान किये जाने के उपरांत बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान ने पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए कहा कि जब किसी भी व्यक्ति को उनके कार्यों के आधार पर सम्मान स्वरूप उपहार मिलता है तो वह उनके जीवन के अद्भुत पलों में से एक होता है वास्तव में आपके अच्छे कार्य ही लोगों के लिए सम्मान का पात्र बनाते हैं इसलिए हर किसी को जनहितैषी ,सकारात्मक कार्यो में निरंतर योगदान देते रहना चाहिए।डॉक्टर ही एक ऐसे पेशा होता है जिस पर बीमार मरीजों का पूरी आस्था जुड़ा रहता है इसीलिए नैतिक मूल्यों एवं कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए मरीजों को हर सम्भव स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मेहनत हर किसी डॉक्टर को करते रहना चाहिए तभी उनके पेशे का वास्तविक कर्तव्य साकार होता है।श्री चौहान से सवाल करने पर कि आपके बी एम ओ बनने के बाद से स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार तेजी से हुआ है के जवाब में कहा कि उनका तो प्रथम दायित्व ही है कि शासन प्रशासन की जनकल्याण कारी योजनाओं को हर तबके के लोगों तो पहुँचाना है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होते रहे।आगे यह भी कहा कि उनके बाद से क्या क्या परिवर्तन एवं सुधार हुआ उस विषय पर जनप्रतिनिधियों एवं आमजनमानस का क्या कहते हैं वह ज्यादा फ़ोकस करने लायक होगा क्योंकि मैंने तो हर सम्भव प्रयास यही किया है कि सभी लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं  मिलती रहे और आगे भी लगातार प्रयास करते रहेंगे यही कहना चाहूंगा।श्री चौहान ने कसडोल विकास खण्ड अंतर्गत सभी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी के योगदान से ही एक अच्छी व्यवस्था की नींव रखने में सफलता प्राप्त होता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version