गोलू कैवर्त 

 बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में विगत दिनों तक बीएमओ के पद पर पदस्थ रहे डॉ राकेश कुमार प्रेमी का ट्रांसफर आदेश 30 सितम्बर2022 को स्वास्थ्य संचनालय छत्तीसगढ़ शासन से प्रशासनिक स्तर पर हुए ढाई महीने से ऊपर का समय हो चुका है लेकिन अभी तक जिला चिकित्सा अधिकारी उन्हें बलौदाबाजार जिला से कार्यमुक्त कर कबीरधाम जिला के लिए रवानगी नहीं कर रहा है आखिर क्या बात है कि उन्हें कार्यमुक्त करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है, ऐसी क्या वजह है जिससे प्रशासनिक स्तर पर निकला हुआ स्थानांतरित आदेश जिला चिकित्सा अधिकारी के सामने दम तोड़ दे रहा है क्या प्रशासन के आदेश के सामने जिला चिकित्सा अधिकारी का कद बड़ा है या प्रशासन का कद दोनों पर सोचने वाली विषय है।एक चिकित्सक के पीछे जिला चिकित्सा अधिकारी के  पीछे मेहरबानी का मुख्य कारण क्या है ,क्या इनके पीछे कोई राजनीतिक दबाव है या कोई रिश्तेदारी है तमाम सवाल लोगों को एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य लोगों को सोच में डाल रखा है।क्या इसको जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा सरंक्षण दिये जा रहे हैं कि ओर इशारा करना उचित होगा या अनुचित यह भी लोगों के जेहन में बार बार घूम फिर कर आ रहा है।गौरतलब हो कि जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लवन में डॉ राकेश कुमार प्रेमी बी एम ओ के पद पर पदस्थ थे तो उनके तानाशाही रवैय्ये की शिकायत आर एच ओ संघ बलौदाबाजार द्वारा लिखित में जिला कलेक्टर बलौदाबाजार, जिला चिकित्सा अधिकारी बलौदाबाजार एवं स्वास्थ्य संचनालय छत्तीसगढ़ से कार्यवाही की मांग करते हुए बी एम ओ पद से हटाने सहित जिला से कार्यमुक्त करने का मांग किये थे उसके बाद मीडिया में भी मामला सामने आया था जिसको संज्ञान में लेते हुए आनन फानन में जिला कलेक्टर के निर्देश पर डॉ राकेश कुमार प्रेमी को  बी एम ओ पद से लवन से हटा तो दिये लेकिन जिला चिकित्सा कार्यालय बलौदाबाजार से कबीरधाम के लिए कार्यमुक्त नहीं करना जिला प्रशासन एवं जिला चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला खड़ा कर दिया है और इसी बाद का दर्द आर एच ओ संघ बलौदाबाजार को भी है कि उनके मांगो को पूरी तरह से जिला प्रशासन अमल नहीं किये हैं इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी जिला बलौदाबाजार से कार्यमुक्त किये जाने की मांग मीडिया के माध्यम से अपनी अपनी बात रखे थे।वहीं पुरानी मांग फिर से जोर पकड़ने लगा है।उक्त मामले पर अलग अलग राजनीतिक दलों के लोगों ने मीडिया से बात करते हुए अपनी अपनी बात रखे हैं।आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा,,सुशील बंजारे प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत जोगी युवा मोर्चा ने कहा कि जब स्थानांतरण हो चुका है तो यथाशीघ्र विभाग को कार्य मुक्त कर देना चाहिए। कार्यमुक्त ना करना विभाग घोर लापरवाही प्रदर्शित होता है। कलेक्टर को प्रशासनिक कसावट लाना बहुत जरूरी है।डॉ सनम जांगड़े पूर्व विधायक बिलाईगढ़ एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा बलौदाबाजार ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है जिसका स्थानांतरण हो चुका है ऐसे लोगों से मोटी कमाई लेकर उनको सरंक्षण प्रदान कर मनोबल को बढ़ावा तो दे रहा है साथ ही जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं।वहीं विमल साहू कॉग्रेस कमेटी बलौदाबाजार में फायर ब्रांड नेता के रूप में स्थापित जिला महामंत्री ने भी कहा है कि डॉ राकेश कुमार प्रेमी के स्थानांतरण आदेश को अमल में लाया जाए और उन्हें कबीरधाम जिला के लिए बलौदाबाजार से कार्यमुक्त करें अन्यथा जिला चिकित्सा अधिकारी एवं कलेक्टर की शिकायत मुख्यमंत्री से किये जाएंगे ।डॉ अभिजीत बनर्जी वर्तमान बीएमओ लवन ने बताया कि डॉ राकेश प्रेमी लवन से पूर्ण रूपेण कार्यमुक्त हो चुके हैं उनका मानदेय लवन से नहीं बन रहा, जिला से कार्यमुक्त के विषय पर बताया कि उक्त विषय पर जिला चिकित्सा अधिकारी ही उचित जवाबदेही है।वहीं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा मीडिया कर्मियों का फ़ोन रिसीव नहीं किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version