पिटाई से हुआ गार्ड का एक हाथ फेक्चर

डोंगरगांव(गंगा प्रकाश) नगर में स्थित शासकीय मदिरा दुकान में रविवार की सुबह जमकर मारपीट हुई है, जिसमे शराब दुकान के गार्ड झंकार पटेल को कुछ अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट की जिससे गार्ड के शरीर में चोट आई है तथा उसका एक हाथ फेक्चर हो गया है l डोंगरगांव शराब दुकान में मारपीट का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी यहां काम करने वाले कर्मचारियों से कई बार मारपीट हुई है l इसको लेकर किसी भी आबकारी अधिकारी व पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि है l
इससे पहले भी मैनेजर के साथ हो चुकी है मारपीट की घटना डोंगरगांव शराब दुकान में कुछ दिन पहले ही देशी शराब दुकान के मैनेजर कैलाश देवांगन को कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की जिससे उसे भी काफी चोट आई थी l

शराब दुकान के कर्मचारी असुरक्षित
डोंगरगांव शराब दुकान में एक के बाद एक मारपीट की घटना सामने आ रही है l जिससे वहां के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है l कर्मचारियों का कहना है कि यहां काम करने में डर लगता है कि कब कौन आ के किस कर्मचारी को मार के चला जाये तब भी कोई कुछ नहीं कर सकता l किसी पर कोई कार्यवाही नहीं होती उल्टा हमे यह समझया जाता है कि किसी से मत उलझो शांति से दुकान चलाना है l

अधिकारी रहे उदासीन
आबकारी अधिकारी यदुनंदन राठौर से बात करने पर बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी है l

आबकारी अधिकारी कुसुमलता झोले ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है गार्ड को एफआईआर दर्ज करने के लिए बोल दिया गया है l


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version