लखनपुर (गंगा प्रकाश)। नेशनल हाईवे 130 अंबिकापुर–बिलासपुर स्थित केवरा तहसील कार्यालय के सामने आज 16 दिसंबर दिन शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे जनपद कार्यालय बैठक में शामिल होने आ रहे चांदो हाई स्कूल प्रभारी प्राचार्य को लखनपुर तहसील कार्यालय के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन ने साइड से ठोकर मार दी। बाइक सवार प्रभारी प्राचार्य सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बैठक में शामिल होकर उदयपुर जा रहे एसडीएम बीआर खांडे ने घायल को अपने वाहन में बैठाकर उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लेकर गए,जहां डॉक्टरों को उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए घायल प्रभारी प्राचार्य बालकृष्ण पीपला पिता सीआर पीपला अजीर्मा अंबिकापुर निवासी बताए जा रहे हैं। जो वर्तमान में लखनपुर विकासखंड के ग्राम चांदो हाई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं। प्राथमिक उपचार उपरांत पैर में गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
तहसील कार्यालय के सामने सड़क हादसे में घायल प्रभारी प्राचार्य को उपचार हेतु एसडीएम ने पहुंचाया अस्पताल।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
