गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। तहसील लवन के ग्राम पंचायत तिल्दा दिनों दिन सुर्खियां बटोर रही है जिसकी प्रमुख वजह रेत तस्करों के करतूत है।यंहा इन दिनों बड़े पैमाने पर महानदी से रेत तस्कर रेत चोरी कर लाखों रुपए का राजश्व नुकसान पहुंचा रहे हैं इसके अलावा तिल्दा डोंगरीडीह पक्की सड़क ,तिल्दा-डोंगरा पक्की सड़क को खराब कर रहे हैं।जनप्रतिनिधियों की खुली छूट एवं खनिज तहसील के मौन धारण करने का सीधा फायदा तिल्दा के रेत तस्करी में लगें गॉव के कुछ लोग भरपूर उठा रहे हैं।सूत्रों से पता चला है कि तिल्दा के महानदी किनारे शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बसा एक रेत तस्कर पिछले कई वर्षों से साल के 365 दिन रेत खनन परिवहन कर रोजाना तड़के सुबह तो कभी रात में ट्रैक्टरो से रेत चोरी कर परिवहन करने की जानकारी मीडिया को मिला है जिस पर खनिज विभाग, तहसील विभाग को जानकारी है फिर भी इस रेत तस्कर पर ठोस कार्रवाई नहीं किये गए हैं जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं।इन्हें खनिज एवं जिला प्रशासन का अभी तक कोई खौफ नहीं है दादागिरी पूर्वक रेत चोरी कर लवन आसपास के गॉव सहित बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में सप्लाई करते आ रहा है लेकिन विभाग इन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है।इतना ही नहीं इसके अलावा गॉव में दो तीन ओर लोग हैं जो इन दिनों रेत तस्करी का होड़ शामिल हैं, पुराने रेत तस्कर का नकल करने के लिए गॉव में 4-5 और रेत तस्कर पैदा हो गए हैं।महानदी किनारे बसा अवैध कब्जा धारी रेत तस्कर पर लगाम कसने से रेत तस्करी में बहुत हद तक विराम लगने की संभावना है।आपको बताते चलें कि अवैध कब्जा कर मकान बनाने वाले रेत तस्कर नेतागिरी का धौंस दिखाकर शिकायत करने वाले ग्रामीणों को धमकाने देख लेने की धमकी दिये जाने की बात भी सामने आते रहा है।जिसके कारण कोई खुलकर विरोध करने से कतराते हैं।ग्रामीणों ने मांग किये हैं कि गॉव के इस रेत तस्कर के ट्रैक्टरो पर कार्रवाई कर राजसात किये जाने की मांग भाजपा सरकार, खनिज विभाग, तहसील विभाग, जिला कलेक्टर से किये गए हैं।वहीं इस मामले पर तहसीलदार निवेश कुरेटि एवं जिला खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे ने बताया कि इस बार गॉव से रेत चोरी कर बाहर बेचने वाले पर कार्रवाई का टारगेट रहेगा, ताकि रेत का अवैध खनन एवं परिवहन रुक जाए।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version