बलरामपुर/रामानुजगंज (गंगा प्रकाश)। पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश से कन्हर नदी का जलस्तर बढ़ गया है. होली के पहले ही नदी सूखने के कगार पर पहुंच गई थी लोगों को गर्मी में होने वाली पेयजल की समस्या अभी से होने लगी थी. जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी एनीकेट के उपर से बह रहा है वहीं लोग अपनी जान जोखिम में डालकर एनीकेट के उपर से आवाजाही कर रहे हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है.

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ा कन्हर नदी का जलस्तर

मार्च महीने की शुरुआत में ही नदी का जलस्तर कम हो चुका था नगरवासियों को पेयजल किल्लत की समस्या सता रही थी लेकिन पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते फिलहाल नदी के दोनों किनारे पर पानी बहने लगा है. 

नगरवासियों को पेयजल किल्लत से निजात

रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 25 हजार की आबादी है. पेयजल के लिए लोगों को कन्हर नदी पर निर्भर रहना पड़ता है. गर्मी के दिनों में कन्हर नदी सूख जाने के बाद पेयजल की किल्लत देखने को मिलती हैं. नदी का जलस्तर बढ़ने से पेयजल की समस्या से कुछ दिनों के लिए राहत जरूर मिलेगी.

एनीकेट के उपर से बह रहा पानी

पिछले दो-तीन दिनों की बारिश के बाद नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि कन्हर नदी एनीकेट के उपर से पानी बह रहा है. फिसलन भी हो चुकी है आवाजाही के दौरान कोई हादसा भी होने की संभावना बनी हुई है. पिछले साल नदी पार करने के दौरान फिसलकर बहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी.

जान जोखिम में डालकर एनीकेट के रास्ते आवागमन

आज रविवार को एनीकेट के दोनों तरफ साप्ताहिक बाजार लगता है एनीकेट के उपर से पानी बहने के बाद भी लोग लापरवाही पूर्वक अपनी जान जोखिम में डालकर एनीकेट के रास्ते से ही आवाजाही कर रहे हैं जबकि इस तरह से अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version