लवन(गंगा प्रकाश)। तीन सूत्रीय मांगो को लेकर जिला सहकारी समिति बलौदाबाजार संघ के बैनर तले जिला के 874 कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन जंगी प्रदर्शन जारी।कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में लगभग 1लाख से भी अधिक किसानों की संख्या को हो रही है घोर समस्या, बिना खाद, बिना बीज,ऋण की प्राप्ति सहित अन्य काम काज की प्रभावित होने से के किसानों को सता रही है जिला के सभी किसानों को किसानी की चिंता सबसे ज्यादा प्रभावित करता हुआ दिख रहा है गौरतलब हो कि मानसून के दस्तक देते ही किसान खेती किसानी के कार्यों में लग जाते हैं ऐसे में यदि किसानों को समय पर बीज और खाद सहकारी समितियों से नहीं प्राप्त हुआ तो निश्चित ही किसानों के लिए एक बड़ी समस्या निर्मित होगी उसके अलावा सहकारी कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है अब देखना होगा कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार आंदोलनरत कर्मचारियों के पक्ष में आने वाले दिनों में क्या निर्णय लेगा, फिलहाल कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल 1जून से जारी है।सहकारी समिति कर्मचारी संघ बलौदाबाजार से रामकुमार साहू ने पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि उनकी प्रमुख तीन मांगो में पहला प्रदेश के2058 सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार नियमतिकरण किये जाए।दूसरासरकारी कर्मचारियों की भांति नियमित कर वेतन दिये जाए।तीसरा प्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए एवं प्रदेश के2058 कार्यरत कर्मचारियों को संविलियन का लाभ दिये जाए।श्री साहू ने यह भी कहा मांग पूरा नहीं होने पर हड़ताल जारी रहने की बात कहा।श्री साहू ने जानकारी में यह बात भी कहा कि बलौदाबाजार जिला में कुल 15 शाखा क्रियान्वित हैं जंहा कुल129 समिति,321 उपभोक्ता दुकानें, सहित 874 कर्मचारियों की संख्या हैं वंही उक्त समितियों से करीब1लाख से भी अधिक किसानों की संख्या सीधा लाभान्वित होते आ रहे हैं लेकिन हड़ताल में आने से सभी किसानों को समस्याओं का सामना करना बड़ी चुनौती है।जिला सहकारी समिति कर्मचारियों में जिला अध्यक्ष मनीराम कैवर्त्य, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, सचिव सुखदेव सेन ,सहसचिव रोहित कुमार यादव,प्रवक्ता अमृत पटेल सहित लगभग इन दिनों 300सौ से ऊपर कर्मचारियों की भीड़ धरना स्थल पर मांगो को लेकर जंगी प्रदर्शन करते हुए दिख रहे हैं।
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला बलौदाबाजार के 874 सहकारी समिति कर्मचारियों का टीम आंदोलन पर,1लाख से अधिक किसानों का काम प्रभावित।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
