हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा धवलपुर में, युगल पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई रैली, सीएम भूपेश बघेल द्वारा चार साल में कराए गए विकास कार्यों से आम लोगों को कराया अवगत

गरियाबंद (गंगा प्रकाश): छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा रैली निकालकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चार साल में कराए गए विकास कार्य व केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में जन-जन तक पहुंचकर जानकारी दी गई.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में मोहब्बत और भाईचारा बढाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 150 दिनों की 3500 किलोमीटर तक 12 राज्य और 2 केन्द्र शासित प्रदेश में पदयात्रा के बाद पुरे छत्तीसगढ़ में सभी स्थानों में कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकल रही है. जिसमे कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर पहुँच कर आम जनता से मुलाक़ात कर रहे हैं.

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत घटोद, मोहदा, धवलपुर सभी वार्डों में भ्रमण कर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा खाद्य पदार्थ पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती महंगाई और गरीब मजदूर किसान के ऊपर हो रहे अत्याचार के लिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी के सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

एक तरफ छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार गरीब मजदूर आदिवासियों को उनका हक दिलाने का काम कर रही है तो दूसरी ओर केंद्र में बैठी हुई भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा शोषण किया जा रहा है. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में गांव की गलियों से घर घर जाकर उपस्थित जनसमुदाय को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई. और केंद्र सरकार की कुरीतियों को बताते हुए 2023 एवं 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की गई. कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया। उक्त अवसर पर राजिम और बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पदयात्रा प्रभारी युगल पांडेय के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष मोहम्मद हफीज खान, ओम राठौर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी गरियाबंद, नजमा खान सदस्य जनपद पंचायत गरियाबंद, नंदनी त्रिपाठी अध्यक्ष महिला कांग्रेस गरियाबंद, मुकेश रामटेके नगर पालिका परिषद गरियाबंद, सुरेश मानिकपुरी जिलाअध्यक्ष असंगठित कामगार गरियाबंद, श्रीमती चंदा बारले सदस्य जनपद पंचायत गरियाबंद, अमित मिरी प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस, श्रीमती कीर्ति कपिल सरपंच घटाओद, अवध राम यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सेवादल गरियाबंद, मोहम्मद असगर खान, नूतन मरकाम, हेमलाल बारले, बिसाहू सिन्हा, चंदन नागेश, मोहम्मद हबीब मेमन, राजीव मैदान के अध्यक्ष और सदस्य, ग्रामीण जन माताएं एवं भारी तादाद में युवा साथी उपस्थित थे.




There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version