ज्यादातर विभाग के जन कल्याणकारी कार्य ठप्प

छुरा (गंगा प्रकाश)- प्रदेश भर में सौ से अधिक कर्मचारी अधिकारी संगठनों द्वारा अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन के बैनर तले हड़ताल कर रहे कर्मचारी अधिकारी छठवें सातवें दिन त्योहार होने पर भी आंदोलन स्थल पर डटे रहे कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ के पवित्र त्यौहार पोला के दिन भी हड़ताली धरना स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे छठवें दिन धरना स्थल पर ही नदिया व पोरा जांता की पूजा अर्चना की गई।सातवें दिन पूजा अर्चना व राजगीत पश्चात शिक्षा विभाग के साथ-साथ सचिव संघ, पटवारी संघ, वन कर्मचारी संघ, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, वन कर्मचारी संघ, सहकारिता विभाग संघ, पर्यवेक्षक कल्याण संघ, कृषि विभाग आदि के कर्मचारी अधिकारी मंचासीन हुए। कृषि विस्तार अधिकारी रोमन सिंह ठाकुर ने बताया कि किसानों के लिए अभी महत्वपूर्ण समय हैं हमें विभिन्न विभाग का नोडल बनाया गया है किंतु हड़ताल में होने के कारण शासन की जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर फलीभूत नहीं हो रही है विदित हो कि कृषि विभाग को राजीव न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, गोठान योजना, गोबर खरीदी का नोडल बनाया गया है। वन कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक डुमेश्वर साहू ने बताया कि तेंदूपत्ता से संबंधित कार्य भी प्रभावित है अन्य जानकारी जो वन संरक्षण से संबंधित है वह भी पूरी तरह ठप है।पटवारी राज सिंह ठाकुर ने बताया कि राजस्व से संबंधित सीमांकन,बटवारा, जन्म आय जाति प्रतिवेदन, ऑनलाइन नामांतरण सभी कार्य बंद है। पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष कृषलाल सिन्हा ने बताया कि गोबर खरीदी, गोमूत्र खरीदी, गोठान से संबंधित सभी कार्य तथा पंचायत सचिव के माध्यम से जो ग्रामीणों की जानकारी ऊपर तक जाती है यह सब कार्य बंद है।पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सोनी ने बताया कि तहसील कार्यालय बंद होने राजस्व से संबंधित सभी कार्य रुके हैं स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत साहू ने बताया कि हमारे विभाग द्वारा 28 राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं 14 योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाया जाता है जो आज की स्थिति में पूरी तरह निरंक है सबसे ज्यादा प्रभावित टीकाकरण कार्यक्रम है। पर्यवेक्षक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष हितकारिणी देवांगन ने बताया कि  महिला बाल विकास विभाग का नोडल होने के कारण सुपोषण,जननी योजना आदि सभी कार्य प्रभावित हो रहा है, नगर पंचायत सीएमओ मुख्य नगरपालिका अधिकारी सचित साहू ने बताया कि अधोसंरचना का कार्य तथा पुराने पेंडिंग सभी कार्य नहीं चल रहे हैं।फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक एमआर खान ने बताया कि उन्हे जानकारी मिली है कि जिला न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय तक के कार्य भी बंद है जमानत भी नहीं हो रही है न्यायालयीन कार्य रुक गया है। हमारा हड़ताल पूरी तरह सफल है और जब तक हम अपना दो सूत्रीय मांग पूरा नहीं लेंगे तब तक मैदान पर डटे रहेंगे। धरना स्थल पर  सीआर सिन्हा,चोवा राम देवांगन, डीके साहू, ओम प्रभा साहू, धनंजय वर्मा, कुशल चौहान आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल साहू ने किया। धरना स्थल पर चंद्रवती सिन्हा, मीना यादव, होमिन सेन सचिव संघ उपाध्यक्ष, बलराम यदु, बसंत वर्मा, विमल पुरोहित,मनहरण लाल यादव, पिलेश्वर साहू, कयाराम यादव, पोषन लाल वर्मा, मनहरण लाल पटेल, पूनम चंद्राकर, यूएस रामगढ़िया प्राचार्य, दुर्गा प्रसाद शर्मा व्याख्याता सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष कर्मचारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version