भागवत दीवान 

कोरबा। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में पदस्थ टीएसआर के 9वी बटालियन  की ई कम्पनी तथा एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के सुरक्षा जवानो ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत  एसईसीएल मेन चिकित्सालय कोरबा में स्वच्छता अभियान चलाया । इस अवसर पर टीएसआर के कम्पनी कमांडर लाल जोय रेयांग तथा एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी  कुमार गौरव के नेतृत्व में कम्पनी के दर्जनों जवान तथा एसईसीएल के पुरुष और महिला सुरक्षा कर्मियो ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया । स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाये गये इस अभियान के दौरान मेन हॉस्पीटल में मौजूद  झाड़ की सफाई की गयी तथा हॉस्पीटल परिसर में मौजूद कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया । इस दौरान जवानों ने मौजूद लोगों को जागरुक करते हुए स्वच्छता का महत्व बताया । लोगों से अपने घर में ही नहीं वरन आस-पास के क्षेत्रो में भी सफाई रखने के लिये भी प्रेरित करने की अपील की गयी । 

स्वच्छ्ता अभियान में एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमती सीमा अरोडा, उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी  अचिंत्य कुमार , सूबेदार मन्नू दास, वरि. सुरक्षा निरीक्षक रमाकांत गोंड , नायब सूबेदार जीबोन दास सहित बडी संख्या में जवान और चिकित्सा कर्मी समिम्लित हुए ।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version