त्रि स्तरीय चुनाव में उम्मीदवार बहा रहे पसीना
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारो ने प्रचार-प्रसार मे पुरी ताकत झोंक दी है। सुबह से देर रात तक गांवो में चुनाव की धूम चल रही है। इस समय का सबसे ज्यादा मेहनत जिला पंचायत के उम्मीदवारों को करनी पड़ रही। जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 2 में 24 गाव के लगभग 30000 से ऊपर मतदाता है। यही कारण है कि यहां की उम्मीदवार नंदिनी ओंकार साहू सुबह से ही अपने दल-बल के साथ प्रचार के लिए निकल जाती है। दिन भर में 3-4 गांव में ही प्रचार के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से भेंट मुलाकात करती है। आज गुरूवार 13 फरवरी को कुम्ही, कोमा, सेम्हरतरा, पीपरछेड़ी आदि गांव में अपना प्रचार करते हुए नंदिनी ने ग्रामीणों से कहा कि वे भाजपा की तरफ से अधिकृत उम्मीदवार है, भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया है और भाजपा ही छत्तीसगढ़ को सवांरेगी। विधायक रोहित साहू ने मात्र 14 माह में इस क्षेत्र के गावों में जो काम किए हैं, उससे गांव-गांव में भाजपा के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा है। जिला पंचायत के माध्यम से ग्राम विकास की अनेक योजनाओं का लाभ दिलाने मैं वचन बद्ध हूँ। अभी आप लोगों ने मुझे जो आवेदन दिया है, उसमें भी अनेक कठिनाई एवं विकास की आवष्यकता आप लोगों ने बताई है। चुनाव उपरांत आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो मैं फिर आपके समक्ष आऊगी तब हम साथ बैठकर सबकी सलाह से विकास कार्य के बारे में निर्णय लेकर काम करेंगें। मुझे पुरा विश्वास है कि मुझे आपकी सेवा का अवसर मिलेगा।
There is no ads to display, Please add some
