लवन (गंगा प्रकाश)। प्रार्थी प्रदीप दास मानिकपुरी निवासी लवन ने दिनांक 01/06/2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 10.05.2023 को उसके जेसीबी ड्राइवर सेवक राम देवदास को अंकुश जोशी फोन कर हाइवा गाड़ी पलट गया है कहकर उठाने के लिए ग्राम पैसर बुलाया वहां ड्राइवर जेसीबी को लेकर हेल्पर के साथ गया, तो देखा कि कोई गाड़ी नहीं पलटी थी फिर वहां अंकुश जोशी एक इको गाड़ी में अपने पांच अन्य साथियों के साथ आया और जेसीबी ड्राइवर से जबरदस्ती जेसीबी वाहन का चाबी छीन कर जेसीबी क्र. CG10 BL 7969 को चलाते ले गया तथा ड्राइवर और हेल्पर को इको वाहन में जबरन बैठाकर 04 घंटे बाद रात को पामगढ़ रोड में छोड़ दिए*। ड्राइवर और हेल्पर ने फोन से घटना की जानकारी दिए कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 66/23 धारा 395,365 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सचिंद्र चौबे तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में थाना लवन प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अंकुश जोशी को पकडकर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया एवं अपने पांच अन्य साथी शिव शंकर लहरें, वीरेंद्र बंजारे, सलीम सोनवानी एवं अन्य 2 आरोपी के साथ जेसीबी को लूटना जुर्म स्वीकार किया।  मुताबिक मेमोरेंडम आरोपी अंकुश से लूट कर ले गए जेसीबी गाड़ी को बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपी सलीम सोनवानी से घटना में प्रयुक्त इको वाहन क्र. CG04 MY 9587 को जप्त किया गया एवं चारों आरोपी गण को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 02/06/23 को  न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। प्रकरण में अन्य दो आरोपी फरार है जिसके पता तलाश विवेचना जारी है। 

उक्त कार्यवाही में सउनि व्ही.एस. केसरिया,  प्र.आर. भारत भूषण पठारी , आर रवि ध्रुव एवम थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक- 68/23 धारा 395,365 भादवि

आरोपियों के नाम

01.  अंकुश जोशी पिता रामपाल जोशी उम्र 23 साल 

02. शिव शंकर लहरें पिता भाखन लाल उम्र 23 साल 

03. वीरेंद्र बंजारे पिता संतोष बंजारे उम्र 24 साल,  

04. सलीम सोनवानी पिता गरीबा राम उम्र 36 साल सभी निवासी ग्राम रिसदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version