गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा  जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  बलौदाबाजार एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के निर्देशन/मार्गदर्शन में समस्त अधिकारी कर्मचारी को थाना क्षेत्रांतर्गत चोरी/लुट डकैती करने वाले आरोपीयो के विरूद्ध सक्त कार्यवाही करने हेतू दिशा निर्देश दिया गया था, जिसके तारतम्य में थाना सिमगा के अपराध क्र. 258/2023 धारा 394,341,34 भादवि के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 

प्रार्थी छम्मन लाल साहू पिता चैतुराम साहू उम्र 24 साल साकिन चंदिया पत्थरा थाना सिमगा *दिनांक 05.08.2023 को रात्रि करीबन 07.30 बजे अपने मोटर सायकल क्र. CG04-LG-9551 में अपने घर ग्राम चंदिया पत्थरा जाते समय बेमेतरा बाईपास ओव्हर ब्रिज के उपर सिमगा मेन रोड* NH30 में आरोपीगण योगेश उर्फ लल्लू पाटकर, खेमलाल सोनकर उर्फ शिवा, देवचरण साहू उर्फ टोबो साहू एवं इरफान बेग साकिनान सिमगा द्वारा *इनके मोटर सायकल को रोककर चाबी छीनकर हाथ मुक्का एवं लोहे के राड से मारपीट कर, इनके मोटर सायकल एवं एक वीवो मोबाईल व नगदी रकम ₹10,000 को लुटकर ले गया*। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर तत्काल आरोपी की पता तलाश हेतू निरीक्षक मंजूलता राठौर थाना प्रभारी सिमगा के आदेश पर सउनि नरेंद्र मारकण्डेय हमराह प्रआर. संतोष वर्मा, रामनारायण वर्मा, मप्रआर. जागेश्वरी वर्मा आरक्षक बब्बू साहू, बिरेंद्र सिन्हा, लोकेश डड़सेना, देव कुमार पैकरा के आरोपीयो की पतासाजी कर आरोपीगण योगेश उर्फ लल्लू पाटकर एवं अन्य 03 आरोपी साकिनान सिमगा को हिरासत लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ कर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत मेमोरण्डम कथन लिया गया।

आरोपीयो द्वारा दिनांक 05.08.2023 के रात्रि करीबन 07.30 बजे मोसा. क्र. CG04-LG-9551 के चालक को बेमेतरा बाईपास ओव्हर ब्रिज के उपर सिमगा में रोककर उनके मोटर सायकल एवं मोबाईल फोन तथा नगदी ₹10,000 को लुट करना बताये जाने पर उक्त लुट किये मशरूका एक मोटर सायकल कीमती ₹45,000 व एक मोबाईल फोन कीमती ₹10,000 तथा नगदी रकम ₹6500 तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल को आरोपियो से जप्ती कार्यवाही किया गया। लुट के बाकी रकम ₹3500 को खर्च कर देना बताये । 

आरोपीगण 

01.खेमलाल सोनकर उर्फ शिवा पिता नारायण सोनकर उम्र 21 साल 

02. देवचरण साहू उर्फ टोबो पिता गजानंद साहू उम्र 22 साल

03. योगेश पाटकर उर्फ लल्लू पाटकर पिता दिनेश पाटकर उम्र 32 साल 

04. इरफान बेग पिता स्व. मुस्ताक बेग उम्र 30 साल साकिनान सिमगा थाना सिमगा को विधिवत दिनांक 06.08.2023 को गिरफ्तार कर गिर0 कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय सिमगा पेश किया गया है । 

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मंजूलता राठौर थाना प्रभारी सिमगा एवं सउनि नरेंद्र मारकण्डेय, प्रआर.संतोष वर्मा, रामनाराण वर्मा महिला प्रआर. जागेश्वरी वर्मा, आरक्षक बब्बू साहू, बिरेंद्र सिन्हा, लोकेश डड़सेना, देवकुमार पैकरा, अनवर कुर्रे, खुलेश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version