गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में गुरुवार 13 जुलाई की शाम 4:00 बजे बस स्टैंड में जैन समाज सर्व हिंदू समाज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित नगर के गणमान्य नागरिकों महिला संगठनों युवा संगठनों राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं आदि ने कर्नाटक के बेलगावी के चिकोड़ी में दिगंबर जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या जिहादियों के द्वारा विगत 5 जुलाई बुधवार को दी गई हत्या कांड में ने पूरे जैन समाज सहित भारत के धार्मिक एवं आध्यात्मिक जगत को स्तब्ध कर दिया है एवं हमारे गरियाबंद जिले में चल रहे लव जिहाद व धर्मांतरण के लगातार मामलों में संबंध जिहादी तत्वों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिहादियों का पुतला दहन किया। इस मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दो जिहादियों ने मिलकर रात्रि 10:00 बजे रोते हुए मुनिराज पर करंट लगा कर मार डाला इतने पर ही जिहादियों को संतोष नहीं हुआ तो मृत मुनिराज की देह के टुकड़े-टुकड़े कर उन टुकड़ों को बोरे में भरकर 600 फीट गहरे बोरवेल में डाल दिया। मुनिराज के लापता होने पर 6 जुलाई को उनकी गुमशुदगी के संबंध में आचार्य काम कुमार नंदी ट्रस्ट के संचालक भी भीमप्पा ने पुलिस में शिकायत की थी। पकड़े गए दोनों जिहादियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। परंतु अभी तक मुनिराज का शव प्राप्त नहीं किया जा सका है। भारत क्या पूरे विश्व में आतंक फैलाने वाले कृत्यों में इन जिहादियों का ही हाथ हमेशा पाया जाता है। अभी-अभी हमारे गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र में भी लव जिहादियों के नाम पर धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन्हीं सब मामलों के चलते इसके विरोध एवं ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिहादियों का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन उपरांत नयाब तहसीलदार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन सौंपते वालों में मनीष हरित अंकुर पहाड़िया धनंजय हरित मुकेश साहू सुयश सोनी शुभम गोलछा अंकित पहाडिया मोहित साहू गौरव चोपड़ा धीरज चोपड़ा भरत बंगाली विमल पगारिया मूलचंद गोलछा मुकेश यादव सुरेश कश्यप योगेश देवांगन आदि शामिल थे।
दिगंबर जैन मुनिराज की नृशंस हत्या एवं जिले में लव जिहाद के नाम पर धर्मांतरण के बढ़ते मामले के विरोध में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते किया गया पुतला दहन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
