जितेंद सिंह ठाकुर

धरमजयगढ(गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही व मौजूदगी लगातार देखी जा रही है फिलहाल मौजूदा दिनों की बात करें तो धरमजयगढ वनमंडल अंतर्गत अमूमन सभी दिशाओं में हाथीयों को घूमते हुए देखा जा रहा है जिसकी जानकारी भी वनविभाग में आ रही हैं वहीं हाथी को लेकर प्रभावित ग्रामवासी चिंतित हैं।

इस कड़ी में बात करें तो आज दिन दहाड़े ओंगना मार्ग में सड़क पार करते हुए दो हाथी को देखा गया जिसे देखकर लोग भयभीत हो गए सड़क के दोनों ओर लोग थम गए हालांकि वहीं सुरक्षा की दृष्टि विभाग द्वारा सड़क को कुछ देर के लिए बाधित कर दिया गया ताकि हाथी से किसी भी तरह की अनहोनी की खबर सामने न आए। बता दें,उक्त हाथियों को सबसे पहले नगर से सटे ग्राम तेंदुमार के किनारे जंगल से निकलकर रिहायसी इलाके की ओर बढ़ते हुए देखा गया जिसे देख वहीं तेंदुमार मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के खिलाड़ी हांथियों का नजारा करने लगे साथ ही हाथी गांव की ओर न घुसे इसके लिए उसे हो हल्ला कर जंगल की ओर भगाने में लग गए।फिलहाल हाथी धरमजयगढ के 384,383 व 391 कक्ष क्रमांक में विचरण कर रहे हैं वहीं सुरक्षा की दृष्टि से धरमजयगढ वन अमला ड्रोन कैमरे के सहारे हाथियो पर निगरानी रखे हुए हैं ताकि हाथीयों का मूवमेंट लगातार मिलता रहे और उसी मुताबिक संबंधित ग्रामवासियों को हाथी आमद व उनके ठिकाने की जानकारी मिलती रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version