बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। 
थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत एक मामले में  पीड़िता ने दिनांक 17/5/23 को रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 7/3/2023 को दोपहर के समय आरोपी केशव मारकंडे अकेले पाकर उसका हाथ पकडकर कमरा अंदर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। मान मर्यादा के डर से घटना की जानकारी किसी को नहीं बताई थी, बाद में अपने दीदी व पति को जानकारी देकर रिपोर्ट करने आई है, की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 50/2023 धारा 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में थाना लवन ए एस आई विजय केसरिया  के कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश किया गया। आरोपी अपने रिश्तेदार के घर दातान छुपा हुआ था जिसे दबिश देकर आज दिनांक 23/5/2023 को पता तलाश कर पकड़ा गया एवं पूछताछ पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 23/5/2023 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। 

उक्त कार्यवाही में सउनि व्ही.एस. केसरिया,प्रधान आरक्षक जसवंत सिंह,  भारत भूषण पठारी, आर.  केशव भटृ, सूरज बंजारे का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक- 50/2023 धारा 376 भादवि

आरोपी- केशव मारकंडे पिता मंगलदास उम्र 44 साल साकिन ग्राम ठेलकी थाना लवन  


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version