वाहनों की सघन जांच-पड़ताल, बेवजह घूमने वालों को फटकारा

भागवत दीवान 

कोरबा (गंगा प्रकाश)। शनिवार रात 11 बजे अचानक चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात होकर लोगों के वाहनों और सामान की पड़ताल करने लगी। एसपी संतोष सिंह भी खुद मातहतों के संग शहर के मुआयने पर निकल पड़े।एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। आईजी बिलासपुर रतन लाल डांगी का निर्देश है की पुलिस हर कोने में तैनात दिखे। आईजी ने रेंज के सभी जिलों के एसपी को अपने क्षेत्र में समय-समय पर सघन चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को कोरबा एसपी संतोष सिंह निर्देश देने के बाद उसका पालन सुनिश्चित करने स्वयं चेकिंग के लिए निकल पड़े। सीएसपी कोरबा योगेश साहू और एसडीओपी कटघोरा ईश्वर द्विवेदी अपने क्षेत्र में हर चप्पे चप्पे पर निगरानी रख रहे थे। एसपी सहित समस्त थाना व चौकी प्रभारी अपनी गाड़ी से खुद शहर के चौक-चौराहों पर घूमते नजर आए।चार पहिया वाहनों से लेकर दो पहिया वाहनों से आवागमन कर रहे लोगों को रुकवाकर उनकी पहचान पूछी गई। सबके गाड़ी की पूरी छानबीन की गई। शनिवार की रात अचानक शुरू हुई चेकिंग से लोग अंदेशा जता रहे थे कि शहर में कोई बड़ी वारदात हुई है। नशे में ड्राइव कर रहे लोगों की खैर नहीं रही, उन्हें थाने ले जाया गया। देर रात अनावश्यक तफरीह कर रहे युवकों को फटकार लगाई गई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version