गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। माता श्रृंगार दिवस को मौलीमाता-शीतला माता का दर्शन करने उपरांत नगर में जनसंपर्क करते हुए विधायक रोहित साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। यह विश्वास व्यक्त करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही नहीं अपितु पूरे देश प्रदेश की जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने की जो लहर या जुनून सवार है उसे देखकर प्रतीत हो रहा है कि भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए एक कीर्तिमान रचने जा रही है। विधायक श्री साहू ने महासमुंद लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की जनसंपर्क रैली, आमसभा में जिस प्रकार महिला माता बहनों सहित आम नागरिकों में मोदी जी की दी हुई गारंटी को विष्णुदेव साय की सरकार ने इतने कम समय में तत्काल पूरा करके सत्ता को जनसेवा का साधन साबित कर दिया है उसे लेकर एक अदभूत वातावरण और उत्साह का माहौल सभी स्थानों पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथ और शक्तिकेन्द्र में हर बूथों में 370 प्लस वोट से विजय के लिए पूरी ताकत झोंक रहे है और ऐसे में आम जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन स्वयं सिद्ध कर रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं से भी ज्यादा मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना और राष्ट्रसेवक के रूप में मोदी को चुनना जन जन की कामना और संकल्प है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने बेदाग शासनकाल में बता दिया है भाजपा के कार्यकर्ताओं और देश की जनता ने कमल निशान पर मुहर लगाकर देश का राजा नहीं राष्ट्रसेवक चुना है जो दिल्ली की सत्ता के शीर्ष पर ही नहीं बैठा है बल्कि प्रतिदिन 18 घण्टे बिना रूके काम करके भारत की जनता से अपनी योजनाओं और जनहित के कार्यो की समीक्षा करते हुए हिन्दुस्तान की करोड़ो जनता से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए अपनी मन की बात करता है, पूछता है जन जन से की योजनाओं का सीधा लाभ उन तक पहुंचा है कि नहीं, या कभी चाय पर चर्चा के दौरान के जनता से सीधे बात कर लेते है कि भाजपा सरकार की योजनाएं सार्थक हो इसमें किसी प्रकार की सुधार और सुझाव की आवश्यकता हो तो परिवार के मुखिया जैसे साधारण बात की चर्चा करते हुए मोदी जी प्रधानमंत्री कम परिवार के मुखिया के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे है। फिंगेश्वर नगर में जगह जगह नागरिकों ने श्री साहू का स्वागत करते हुए भाजपा को विजयी बनाने भाजपा को वोट देने की बात कही। श्री साहू के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, महिला मोर्चा की संतोषी श्रीवास्तव, भुनेश्वरी साहू सहित अनेक महिलाएं, नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version