लखनपुर (गंगा प्रकाश):– उदयपुर मंडल के ग्राम कलचा में देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित किया गया । कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता के अध्यक्षता एवम सौरभ अग्रवाल दीपक सिंघल जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पन्नालाल गुप्ता विजय यादव अशोक सोनी के अथिति में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में पंचायत बाबू द्वारा विस्कृत में सभी योजनाओं के बारे में सभी ग्रामीणजनो को जानकारी दिया वही सीईओ गुप्ता ने गेम और क्विज के माध्यम से सभी योजनाओं को लोगो तक पहुंचाया । सौरभ अग्रवाल द्वारा “हर हर मोदी घर घर मोदी” का नारा लगाते हुए सभी योजनाओं को हर घर पहुंचाने के अपील किया गया साथ ही गांव के सभी लोगो को खास कर बुजुर्गो को हर मुमकिन सहायता पहुंचाने की बात कही साथ ही अंबिकापुर के माननीय विधायक राजेश अग्रवाल का निवास “लिघे” हैं कहकर सभी का स्वागत किया एवम सभी को छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनाने साथ ही सरगुजा क्लीन स्वीप एवम अंबिकापुर जीतने के लिए सभी को बधाई दिया । स्थानीय बच्चो एवम कलाकारों ने कई सारे प्रस्तुति दिया जिन सभी का पुरस्कार देके सम्मान भी किया गया । देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मैसेज वीडियो के माध्यम से प्रकाशित किया गया । महिला वर्ग बहुत ज्यादा उत्साहित दिखी साथ ही मोदी जी की उपलब्धियों में एक महिला ने गाना भी गाया जिसे सौरभ अग्रवाल द्वारा पुरस्कार देके समान किया गया । सरगुजा में इस यात्रा को बहुत ज्यादा महत्व मिल रहा क्योंकि कई सारी छोटी छोटी समस्या जो पिछले 5 साल में हुआ उसका समाधान बीजेपी सरकार बनते ही होना शुरू हो गया एवम सभी ग्रामीण लोगो में भरी उत्साह देखने मिला । कार्यक्रम में उदयपुर जनपद के अधिकारी एवम कर्मचारी के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
There is no ads to display, Please add some
