विकास के नए आयाम हेतु छ ग सरकार प्रतिबद्ध- इंद्र शाह मंडावी

रंगमंच निर्माण का किया घोषणा

हरदीप छाबड़ा

मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)।-रविवार को   विधायक मोहला मानपुर इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छ ग शासन मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे ग्राम दोरबा पहुंचे। 

दोरबा गांव में आजादी के बाद प्रथम विधायक के आगमन पर मांदरी के थाप पर इंद्रशाह मंडावी के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्वागत किया गया। 

सरपंच संतराम मंडावी ने स्वागत उद्बोधन में समस्त ग्रामीणों के ओर से विधायक का स्वागत किया एवम एमएमसी जिला निर्माण, खडगांव को तहसील बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। गांव के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मांग किया। 

संसदीय सचिव छ ग शासन ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित किया, उन्होंने सबसे पहले  छत्तीसगढ के मेहनत कश मजदूर और किसानों को कहा की आप धूप, ठंड और बरसात में काम करते हो छत्तीसगढ़ सरकार ने आपके मेहनत का सम्मान किया है, केंद्र के अड़गा लगाने के बावजूद भी 2500 में रुपए में धान खरीदी कर रहे है। हम सब वनांचल के जंगल में रहने वाले है तेंदू पत्ता आय का जरिया है जिसे हमारी सरकार 400 रुपया सैकड़ा में खरीद रही है एवम 65 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी कर रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार भूमिहीन लोगो को 7000 रुपए दे रही है। शिक्षा के क्षेत्र में मानपुर मोहला चौकी में एकलव्य स्कूल, आत्मानंद स्कूल, कस्तूरबा स्कूल संचालित है जिससे नौनिहाल अच्छी और अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। कोरोना जैसे महामारी के बीच भी छत्तीसगढ़ शासन ने हर हाथ को काम दिया है।

विधायक का घोषणा

दोरबा में रंगमंच का घोषणा किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर सईदा खान, विधायक प्रतिनिधि बालचंद कोरेटी, अभिमन्यु मंडावी जनपद सभापति, गांव के पटेल देवलाल मतलाम, कडरी सोनसाय मतलामे, मोतीलाल, सूंद राम, जागेश्वरी उपसरपंच, ललित ठाकुर सरपंच खरदी, बिदेराम पटेल पैंदुर, कल्याण टेकाम जनपद सदस्य, हीरा लाल धुर्वे, सरपंच संघ अध्यक्ष नवल सिंह, सुब्बू राम, मन्नू लाल राणा, रति राम मंडावी, हीरा लाल धुर्वे, रामलाल सलामे, राजीव युवा मितान क्लब के सभी  एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन करण बोगा ने किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version