आईरा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, राजनांदगांव के संगठन विस्तार और पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

डोंगरगांव(गंगा प्रकाश)।- आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन आज डोंगरगांव विधानसभा के शिवनाथ नदी के तट से लगे ग्राम दर्री के ब्रह्मचारी आश्रम में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी चर्चा की। गुरुवार को डोंगरगांव से लगे ग्राम दर्री स्थित ब्रह्मचारी आश्रम में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन का आयोजित बैठक में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हेमंत वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए, संगठन के लिए कार्य करे, उन्होंने कहा कि राजनादगांव जिले के गठन के पश्चात मोहला मानपुर चौकी जिले का गठन किया जाएगा, ताकि संगठन को मजबूती मिल सके। प्रदेश महासचिव विमल जैन ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए आईरा संगठन कार्य कर रहा है।
संगठन पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा संघर्षशील रहता है उन्होंने कहा आईरा इंटरनेशनल संगठन है जो विश्व के 16 देशों
सहित भारत के 24 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और एक मजबूत संगठन है यह पहला संगठन है जिसको आईएसओ का प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है आगे उन्होंने कहा कि संगठन तब मजबूत होता है जब हम सब लोग मिलजुल कर काम करें और संगठन के हर पहलू पर विचार विमर्श कर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें,संगठन कभी एक आदमी से नहीं चलता सभी के प्रयासों से आगे बढ़ता है इसलिए सभी संगठन के सदस्य यह प्रयास करें कि संगठन को मजबूती देने का काम करें और मिलजुल कर उसे आगे बढ़ाएं संगठन में सब एक हैं और सब ही संगठन के आधार स्तंभ है इसलिए सभी मिलजुल कर संगठन को मजबूत करें जिससे संगठन दिन और रात आगे बढ़ता रहे साथ ही संगठन के सदस्य पत्रकारों के हर दुख दर्द में शामिल रहे, उन्होंने सभी से अपील की है कि वह संगठन को मजबूत बनाएं और पत्रकारों के हितों में हमेशा कार्य करें, उन्होंने सभी पत्रकारों से अनुरोध भी किया है कि वह जनता की खबर अपने अखबार चैनल के माध्यम से आवाज उठाएं जिससे शासन प्रशासन तक उनकी समस्याएं पहुंच सकें और उन्हें न्याय मिल सके वही आईरा राजनांदगांव के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी ने आए हुए सभी सदस्यों से कहा है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करे, उन्होंने जिले के मनोनित सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया है कि वह आईरा संगठन से जुड़े जिससे हमारा संगठन और भी मजबूत हो उन्होंने सभी को आग्रह भी किया है कि कहीं भी अगर किसी पत्रकार को कभी किसी भी वक्त किसी तरह की परेशानी या दिक्कत महसूस होती है जहां आईरा संगठन को खड़ा होना वहां आईरा बिलकुल उनके स्वाभिमान के लिए खड़ा नजर आएगा। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव विमल जैन की अनुसंशा पर राजनांदगांव जिले के आईरा टीम के गठन में धनंजय गोस्वामी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया,उपाध्यक्ष के पद पे अनूप सोनी डोंगरगांव,सचिव गौरीशंकर साहू,मीडिया प्रभारी रोशन पटेल,संगठन सचिव ओंकार साहू,सह सचिव राजेश मेश्राम,सदस्य राजेंद्र तेंबुलकर,प्रफुल्ल बोरकर,और वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version