छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी से दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को हो रहा लाभ

यदिंद्रन नायर 

बीजापुर(गंगा प्रकाश)। जनसंपर्क विभाग बीजापुर द्वारा जिले के विभिन्न ना ब्लॉक मुख्यालय के हाट बाजारों में राज्य शासन के 4 वर्ष की उपलब्धि एवं महत्वपूर्ण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिसमें जिला जनसंपर्क कार्यालय के टीम द्वारा लोगों को योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित कर योजनाओं से जुड़े विभिन्न प्रकार के प्रचार प्रसार ब्रोशर, पांपलेट, मासिक पत्रिका, जन मन का वितरण किया जा रहा है। भैरमगढ़ ब्लॉक के हॉट- बाजार पिनकोंडा में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सूचना शिविर का लाभ उठाया और शासकीय योजनाओं के प्रति लोगों का उत्साह भी देखने को मिला। पिनकोंडा निवासी मोतीराम मंडावी, ताल नार निवासी सुशीला पुनेम, संगीता हपका और रोजे कड़ती ने कहा कि एक ही जगह सभी विभाग के योजनाओं की जानकारी मिलना बहुत ही लाभप्रद है। लोग अपनी अपनी पात्रता अनुसार योजनाओं की जानकारी लेकर लाभान्वित हो सकते हैं। सूचना शिविर से हमें बहुत से योजनाओं की जानकारी मिली है,विदित हो कि छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजना, कर्ज माफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, वन अधिकार पत्र, बिजली बिल हाफ योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुगमता पूर्वक ग्रामीणों तक पहुंच रही है। ज्ञात हो कि जनसंपर्क विभाग द्वारा 28 फरवरी से 5 मार्च तक जिला एवं ब्लाक मुख्यालय में सूचना शिविर लगाई जा रही है जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को गंगालूर बीजापुर एवं 1 मार्च 2023 को भैरमगढ़ ब्लॉक के सुदूर अंचल पिनकोंडा में शिविर आयोजित की गई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version