गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को धरमजगढ पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं जुवारियो के पास से 2 हजार 30 रुपए नगद जपति भी बनाया है आपको बता दे की धरमजयगढ़ के पंडरी महुआ के पास स्थित कारी गड़ाई जंगल में आज धरमजयगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ जुआरी रुपए पैसे का दांव लगाकर हारजीत का काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है ऐसे में मुखबिर के बताए स्थान पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो वहां अशोक गुप्ता पिता बोनोराम गुप्ता उम्र 33 वर्ष निवासी दर्रीडीह, गोतम भडाली पिता गौर भडाली उम्र 33 वर्ष निवासी दुर्गापुर कालोनी तथा राम सरदार पिता प्राण सरदार उम्र 38 वर्ष निवासी दुर्गापुर कालोनी जुआ खेलते मिले वहीं उक्त जुआरियों को घेराबंदी कर धरमजयगढ़ पुलिस ने पकड़ा जिनके पास से 2030 रुपए नगद तथा ताश की पत्ती सहित अन्य सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया
There is no ads to display, Please add some
