धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश) – श्रीजी इंफ्रा को धर्मजयगढ़ मुख्यमार्ग निर्माण कार्य का ठेका मिला है जिसमे श्रीजी इंफ्रा द्वारा डामरीकरण का कार्य विनायक कंट्रक्शन को पेटी में दिया गया है जहा विनायक कंट्रक्शन द्वारा मार्ग निर्माण में भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नही छोड़ रहा है जहां-जहां मार्ग निर्माण किया गया है उसका गुणवत्ता विहीन कार्य किसी से छुपा नही है कही पेटी ठेकेदार विनायक द्वारा श्रीजी इंफ्रा कंपनी को ब्लैकलिस्ट करवाने के फिराक में तो नही, एक तरफ अधिकारी बोल रहे की एक बार इसी रोड़ में घटिया निर्माण की वजह से अधिकारी सस्पेंड हो चुके है जिसे ध्यान में रखते हुए हम खुद कार्यस्थल में खड़े होकर मार्ग का गुणवत्ता से निर्माण करवा रहे है और जहां गलत मटेरियर डला है उसको उखड़वा रहे है और अच्छे से कार्य करवा रहे पर अगर जमीनी स्तर से देखा जाए तो उनके दावे गलत साबित हो रहे है।

आपको बतादे कि हाटी से कूड़ेकेला मार्ग निर्माण जो की लगातार विवादो के बीच फंसा हूंआ है यहां मार्ग निर्माण में जीएसबी से लेकर डामर तक का कार्य में भारी लापरवाही बरती गई है क्योंकि सड़क का खसकना कही ना कही घटिया जीएसबी और उसे ठेकेदार द्वारा अच्छे से कांपेक्ट नही किया गया होगा जिससे इस मार्ग में जगह जगह सड़क के डामर खसक जा रहे है वही मार्ग के बीच बीच में गद्दे और डामर उखड़ गए है जिससे मार्ग की गुणवत्ता की क्वालिटी दिखाई दे रहे है ठेकेदार और धरमजयगढ़ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी द्वारा जितने भी अच्छे और बेहतर गुणवत्ता से मार्ग निर्माण कराने की बात करते हुए दावा कर रहे है उसका जमीनी हकीकत किसी से छुपा नही है ग्रामीणों का कहना है को महज कुछ ही दिन बचे है ठेका समाप्त होने है अब देखना है की रोड़ बनने की अपेक्षा जो बना है कितना उखड़ने से बच सकता है

हमारे संवाददाता द्वारा इसके बारे में और अधिक जानकारी लेने के लिए धरमजयगढ़ पीडब्ल्यूडी एसडीओ गणेश राम शर्मा से फोन के माध्यम से संपर्क करना चाहा तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version