विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने किया कृषि उपकरणों का वितरण……
सागर बत्रा
रायपुर (गंगा प्रकाश):- धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुडगहन में रंगमंच, बाउंड्री वॉल, स्वागत द्वार सहित लगभग 12 लाख रूपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन और लोकार्पण किया साथ ही राष्ट्रीय जैविक स्टेस संस्थान के तत्वधान में आज अनुसूचित जाति उप योजना तहत कृषि उपकरण का वितरण किया विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन और लोकार्पण किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे भी पूरा किया जायेगा।
There is no ads to display, Please add some
