मुख्यमंत्री श्री साय के राजिम प्रवास के संबंध में आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा

संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल, लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन

रायपुर (गंगा प्रकाश)। धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार की देर रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजिम आगमन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी जगहों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री श्री अग्रवाल ने मेला स्थल में निर्मित संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल एवं लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दंडी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्य मंच से लेजर एवं लाइट शो का अवलोकन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मंच एवं गंगा आरती स्थल में जानकी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के सुचारू संचालन की जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, मेला सुरक्षा अधिकारी आईपीएस भोजराम पटेल, उप संचालक पर्यटन विभाग प्रताप पारख़ एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version