मैनपुर (गंगा प्रकाश)। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत गरियाबंद जिले में 01 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हो गई है। इसकी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई है। इस दौरान अवैध धान की आवक को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में मैदानी अमले के जरिए कड़ी निगरानी की जा रही है।

कलेक्टर प्रभात मलिक  के मार्गदर्शन में जिले के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र पर अवैध धान की आवक को रोकने चेक पोस्ट बनाए जाने का निर्देश पर मात्र देवभोग के सीमावर्त्री क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाएं गए हैं।मगर पिछड़ी वनांचल क्षेत्र जैसे भूतबेडा गरीबा से उड़ीसा मार्ग, में एक भी चेक पोस्ट नही बनाए गए है ।जैसे गंवरगांव के झोलाराव उड़ीसा  बॉर्डर पर और गवर गांव से  हथगांव बॉर्डर पर वही गरीबा से उड़ीसा बॉर्डर पर चेकपोस्ट का नामोनिशान तक नहीं है ना प्रशासन द्वारा किसी प्रकार के नुमाइंदे बिठाए गए हैं ऐसे में अवैध धान की आवाजाही को नकारा नहीं जा सकता। इन चेक पोस्ट पर पटवारी, पंचायत सचिव, वनरक्षक, कोटवार इत्यादि मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई जानी  है। इसके साथ ही अंदरूनी रास्तों पर भी सतत चौकसी रखी जानी है। चेक पोस्टों के निरंतर निरीक्षण के लिए जांच दल गठित किया गया है। संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को जांच दल के निरीक्षण स्थिति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। मगर  प्रशासन के द्वारा कोई भी नुमाइंदे नहीं होने पर सवालिया निशान है ऐसे में अवैध धान की आवाजाही  आसान होगा और उड़ीसा व छत्तीसगढ़ के दलाल धान  खपाने में आसानी से खफा सकते हैं।

धान खरीदी की सीमा निर्धारित

कलेक्टर प्रभात मालिक ने खरीदी से पहले ही अवैध धान के परिवहन व आवक रोकने कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया है कि सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और अवैध धान पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। हाट-बाजारों में बिचौलियों एवं अन्य व्यावसायियों के धान खरीदी की निर्धारित सीमा तथा उनके गोदाम इत्यादि की जांच कर अवैध धान पाये जाने पर कार्यवाही करने को कहा है।

उन्होंने इस दिशा में राजस्व, पुलिस, खाद्य, सहकारिता एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के सयुंक्त दलों को आपसी समन्वय कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं। वहीं चेक पोस्ट पर 24 घण्टे व जंगल के रास्तों में निगरानी रखने को कहा।

 कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार प्रत्येक उड़ीसा बॉर्डर पर चेक पोस्ट लगाया गया है और वहां पर निरीक्षण हेतु कर्मचारी अधिकारी नियुक्त किया गया है यदि ऐसा बात है तो मैं चेक कर बताता हूं लेकिन मेरी जानकारी में जहां तक सारे उड़ीसा बॉर्डर पर चेक पोस्ट लगा दिया गया है।

हितेश पिस्दा एसडीएम मैनपुर


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version